Advertisement
7489697916 for Ad Booking
बलिया

11 लाख ब्राह्मणों को सदस्य बनाएगा ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ

-लक्ष्य निर्धारित
-बलिया जिले से प्रदेश महासचिव राजेश मिश्र ने की सेनानी रामविचार पांडेय से की शुरुआत
-मकर संक्रांति से अक्षय तृतीया तक चलेगा संगठन का 108 दिवसीय सदस्यता अभियान

Advertisement
7489697916 for Ad Booking


बलिया : ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ ने संगठन में सदस्यों की संख्या बढ़ाकर अधिकाधिक ब्राह्मण समाज को एकजुट करने का मन बनाया है। इसी क्रम में मकर संक्रांति से लेकर के अक्षय तृतीया श्री परशुराम जयंती तक 108 दिवसीय अभियान चला 11 लाख नए सदस्य बनाए जाएंगे। प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र ने बलिया जनपद के एकमात्र जीवित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम विचार पांडेय को संगठन की सदस्यता रसीद दे कर सदस्यता कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर राजेश मिश्र ने कहा कि ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ एक आदर्शवान संस्कारवान चरित्रवान समाज की स्थापना के लिए कृत संकल्पित है तथा इस दिशा में लगातार काम कर रहा है। संगठन ब्राह्मण समाज के शिक्षा रोजगार धर्म संस्कार संस्कृति एवं शादी विवाह सहित अनेक कार्य कर रहा है। इसी के तहत संगठन हर ब्राह्मण के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया है जो आज मकर संक्रांति से लेकर अक्षय तृतीया तक चलेगा तथा बलिया जनपद सहित पूरे देश में 11 लाख ब्राह्मणों को संगठन का सदस्य बनाएगा। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राम विचार पांडेय ने अपने आशीर्वचन में संगठन के उत्तर उत्तर प्रगति की कामना की इस अवसर पर नरेंद्र कुमार मिश्र, बृजेश दुबे रिंकू, दयाशंकर तिवारी, विष्णु कुमार मिश्र, राकेश तिवारी, संतोष पांडेय, रवि मिश्र, अतुल पांडेय, सत्येंद्र पांडेय, गुड्डू तिवारी, सुधीर तिवारी, सत्य प्रकाश ओझा, जितेंद्र तिवारी, सुधीर मिश्र, राकेश ओझा, राघवेंद्र तिवारी, राजू दुबे, संतोष उपाध्याय, रत्नाकर दुबे, आत्मानंद पांडेय, धनजी पांडेय, राघवेंद्र मिश्र रामेश्वर तिवारी, अवनीत तिवारी, अलख नारायण पांडेय, अरुण तिवारी, गुड्डू तिवारी, पिंटू पाठक, अमरनाथ तिवारी, सुधीर चौबे, सरोज दुबे आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओम प्रकाश पांडेय एवं संचालन सुशील मिश्र ने किया

(पत्रकार शशिकांत ओझा को सम्मानित करते ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय महासचिव राजेश मिश्र)

घर पहुंच पत्रकार को किया सम्मानित

ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के प्रांतीय महासचिव राजेश मिश्र ने मकर संक्रांति के दिन बलिया समाचार ग्रुप के संपादक वरिष्ठ पत्रकार शशिकांत ओझा को उनके पैतृक आवास कपुरी पहुंच सम्मानित किया। ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की ओर से एक सम्मान पत्र, श्रीमद्भगवद्गीता और अंगवस्त्रम भेंट कर सम्मानित किया। राजेश मिश्र ने कहा कोविड काल को देखते हुए आयोजन न कर घर घर पहुंच ही ब्राह्मण समाज के विशिष्ट जनों को सम्मान देने का कार्यक्रम है। इसी क्रम में आपके आवास पर हम आए हैं।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking