अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

दूसरे दिन हरियाणा तो तीसरे दिन दिल्ली के पहलवानों का रहा दबदबा

-69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती
-वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम बन रहा इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता का गवाह
-संयुक्त शिक्षा निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक और बीएसए हैं आयोजक

शशिकांत ओझा

बलिया : वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में देश के कोने-कोने से आए विद्यालयी पहलवान अपने हुनर का जलवा दिखा रहे हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन जहां हरियाणा के पहलवानों ने अपना दबदबा कायम रखा तो तीसरे दिन दिल्ली के पहलवानों का दबदबा दिखा। प्रतियोगिता में संयुक्त शिक्षा निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी पूरे मनोयोग से लगे हैं।
मंगलवार का दिन हरियाणा के बालिका पहलवानों के नाम रहा। हरियाणा की बालिका पहलवानों ने दो स्वर्ण पदक जीते। पहला फाइनल मुकाबला बालिका 43 किग्रा भार वर्ग में खेला गया, जहां हरियाणा की दीक्षा ने स्वर्ण, महाराष्ट्र की रोहिणी ने रजत तथा राजस्थान की संध्या विश्नोई व उत्तर प्रदेश की प्रीति यादव ने कांस्य पदक जीता। 40 किग्रा भार वर्ग में हरियाणा की विकांक्षी ने स्वर्ण, गुजरात की बरिया हेतलबेन ने रजत तथा मध्य प्रदेश की नव्या पाल व महाराष्ट्र की कस्तूरी सागर ने कांस्य पदक जीता। बालक 45 किग्रा भार वर्ग में दिल्ली के प्रदीप ने स्वर्ण, महाराष्ट्र के हनुमंत राजेंद्र ने रजत तथा गुजरात के युवराज गोयल व हरियाणा के वंश अहलावत ने कांस्य पदक जीता।


तीसरे दिन बुधवार को वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में कुल छह भार वर्गों के पदक को मुकाबले खेले गए। दिल्ली ने बालक वर्ग में दो तथा बालिका वर्ग में एक स्वर्ण पदक अपने नाम किया वहीं मेजबान उत्तर प्रदेश को दो रजत एवं दो कांस्य सहित कुल चार पदक हासिल हुए। बुधवार को बालिका 69 किलो ग्राम भार वर्ग में हरियाणा की तानिया ने स्वर्ण, दिल्ली की दिशा ने रजत तथा महाराष्ट्र की कोमल रामदास व चंडीगढ़ की पूर्वी शर्मा ने कांस्य पदक जीता। 46 किलोग्राम भार वर्ग में राजस्थान की चारवी कुमारी ने स्वर्ण, दिल्ली की आंशिक यादव ने रजत तथा उत्तर प्रदेश की आकांक्षा यादव व महाराष्ट्र की तनुष्का संतोष देवकर ने कांस्य पदक जीता वहीं बालिका 49 किलोग्राम भार वर्ग में दिल्ली की राखी ने स्वर्ण, महाराष्ट्र की ऋतुजा ने रजत तथा हरियाणा की जन्नत व विद्या भारती की निशु ने कांस्य पदक जीता। बालक वर्ग की कुश्ती में बालक वर्ग के 51 किलो ग्राम भार वर्ग में दिल्ली के गोविंद ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के मुकेश यादव ने रजत तथा कर्नाटक के मोहन राज व विद्या भारती के दिनेश कन्नौजिया ने कांस्य पदक जीता। बालक वर्ग 55 किलो ग्राम भार वर्ग में उत्तराखंड के अजीम हसन ने स्वर्ण, उत्तर प्रदेश के अभिषेक चौहान ने रजत तथा राजस्थान के विजय सिंह गुर्जर व दिल्ली के दिशांत ने कांस्य पदक जीता। बालक वर्ग के 110 किलो ग्राम भार वर्ग में दिल्ली के आरुष राणा ने स्वर्ण, सीबीएसई डब्लूएसओ के मयंक ने रजत तथा उत्तर प्रदेश के अखिल कुमार व हरियाणा के रितिक ने कांस्य पदक जीता।
सनद रहे प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार को उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री बृजेश कुमार पाठक ने किया था। इस दिन एक बालक व एक बालिका वर्ग की कुश्ती प्रतियोगिता आयोजित हुई थी, दोनों ही भार वर्गों में मेजबान उत्तर प्रदेश ने पदक जीता था। बालक 65 किग्रा भार वर्ग में जहां प्रदेश के लिए मोनू यादव ने स्वर्ण जीता, वहीं बालिका 57 किग्रा भार वर्ग में प्रज्ञा सिंह ने उत्तर प्रदेश के लिए रजत पदक जीता था।

मुस्तैद दिख रहे अधिकारी एवं आयोजन समिति

राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता में देश के विभिन्न हिस्सों से आए खिलाड़ियों, कोच मैनेजर के खेल, आवास, यातायात एवं भोजन व्यवस्था को जेडी आजमगढ़, डीआईओएस, बीएसए समेत सभी अधिकारी, नोडल अधिकारी, लाइजनिंग ऑफिसर और आयोजन समिति के सभी सदस्य दिन भर मुस्तैद दिख रहे हैं। उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ से आए निर्णायक भी आयोजन की सफलता के लिए पूरे दिन तत्पर हैं। दोनों मैट पर पूरे दिन कुश्ती के मुकाबले चल रहे हैं। निर्णायक मंडल में ऑफिशियल इंचार्ज सुरेश उपाध्याय, टेक्निकल डायरेक्टर रामाशीष यादव, प्रेमशंकर तिवारी, रामसजन यादव, जय प्रकाश यादव, ऋषि श्वेत सिंह, राजकुमार मिश्र, गोरखनाथ यादव व कृष्णकांत यादव आदि उपस्थित रह रहे हैं। विजेताओं को पुरस्कार भी परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य विशिष्ट जनों के हाथों दिए जा रहे हैं। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के संचालन की जिम्मेदारी नीरज राय (व्यायाम शिक्षक) को मिली है। संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल नवल किशोर, जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र कुमार गुप्ता, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार सिंह, राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान के पर्यवेक्षक मोहम्मद नईम, राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता के कोऑर्डिनेटर दिनेश कुमार सिंह, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तकनीकी समिति के सदस्य विनोद कुमार सिंह, क्रीड़ा अधिकारी जवाहर लाल यादव, प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव, राकेश पांडेय, शिवाशंकर सिंह, शशि प्रकाश राय, अजेंद्र राय, भवानंद शर्मा, अनुज सिंह, दिलीप राय, प्रवेंद्र यादव, दुर्गविजय सिंह, द्रोण कुमार, अरविंद कुमार सिंह, भूपेश सिंह, संजय सिंह, दानिश मोहसिन, चंद्रभानु सिंह, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद शमशाद, अनूप राय, रीतू पाठक, कनक चक्रधर, विभा मिश्र, वसुंधरा राय, अनामिका सिंह आदि मनोयोग से जुटे हैं।