बलिया : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी अक्षयलाल प्रसाद का पुत्र आर्यन (12) गुरुवार को संदिग्ध रुप से गायब हो गया।
काफी खोजबीन के बाद भी आर्यन का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को अवगत कराया। बताया जा रहा है कि आर्यन घोरौली स्कूल में पढ़ाई करने गया था। स्कूल से छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचा तो परिजन विद्यालय पहुंच गये। पूछताछ में शिक्षकों ने आर्यन के स्कूल नहीं आने की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है।
Related Articles
निर्वाचन आयोग ने बजाई लोकसभा चुनाव की दुंदुभी, आचार संहिता लागू
-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 -संसदीय क्षेत्र 72 बलिया में सातवें चरण एक जून को होगा मतदान -जिला निर्वाचन अधिकारी रवींद्र कुमार ने जारी किया चुनावी कार्यक्रम शशिकांत ओझा बलिया : भारत निर्वाचन आयोग ने लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए शनिवार को चुनावी दुंदुभी बजा ही दिया। देश में सात चरणों में चुनाव होंगे। संसदीय […]
ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा बैरिया प्रभु दर्शन भवन पहुंचे सांसद और विधायक
शशिकांत ओझा बलिया : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरिय विश्वविद्यालय शाखा बैरिया के प्रभु दर्शन भवन पर ब्रह्मा बाबा के स्मृति दिवस की पूर्व संध्या पर बलिया के सांसद सनातन पांडेय व बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल दर्जनों भाई बहनों के साथ पहुंचकर परमपिता परमात्मा शिव और ब्रह्मा बाबा के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। संस्थान प्रमुख […]
सजपा प्रदेश अध्यक्ष ने स्वदेशी जागरण मंच और आरएसएस को ललकारा
-सद्भावना पदयात्रा-कहा भाजपा के इन अनुसांगिक संगठनों की पोल गई है अब खुल बृजेश दुबेगड़वार (बलिया) : सजपा की सद्भावना पदयात्रा का बलिया संसदीय क्षेत्र की सीमा गड़वार में प्रवेश करते ही सजपा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने सरकार की जन विरोधी आर्थिक नीतियों पर करारा हमला करते हुए स्वदेशी जागरण मंच और राष्ट्रीया […]

