बलिया : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी अक्षयलाल प्रसाद का पुत्र आर्यन (12) गुरुवार को संदिग्ध रुप से गायब हो गया।
काफी खोजबीन के बाद भी आर्यन का कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को अवगत कराया। बताया जा रहा है कि आर्यन घोरौली स्कूल में पढ़ाई करने गया था। स्कूल से छुट्टी के बाद घर नहीं पहुंचा तो परिजन विद्यालय पहुंच गये। पूछताछ में शिक्षकों ने आर्यन के स्कूल नहीं आने की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन की जा रही है।
Related Articles
गुहार : एसपी साहब मेरी नाबालिग बहन को गांव का ही एक युवक भगा ले गया!
बलिया : कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के युवक ने सोमवार को पुलिस अधीक्षक राजकरन नैय्यर को आवेदन देकर अपनी नाबालिग बहन को गांव के ही एक युवक पर भगा ले जाने का आरोप लगाया है। युवक ने एक सप्ताह पूर्व बांसडीह कोतवाली में भी आवेदन दिया था लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं किया। […]
सपा राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद अवलेश सिंह का गृह जनपद में प्रथम आगमन 03 को
शशिकांत ओझा बलिया : जनपद बलिया के विधानसभा क्षेत्र फेफना अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगहरा के मूल निवासी वरिष्ठ सपा नेता अवलेश सिंह का समाजवादी पार्टी में राष्ट्रीय सचिव बनने के बाद गृह जनपद में प्रथम आगमन 03 अगस्त को हो रहा है। राष्ट्रीय सचिव के प्रथम आगमन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और नेता जोर […]
ज्येष्ठ अधिमास की नवमी तिथि को सहतवार में नीरज सिंह गुड्डू का बड़ा मंगल
-धार्मिक आयोजन-सहतवार बड़ा पोखरा पर स्थापित बजरंगबली मंदिर पर भव्य पूजन-सहतवार बाजार के पंच मंदिर पर भव्य भंडारा, हजारों ने ग्रहण किया प्रसाद-वरिष्ठ सपा नेता नीरज सिंह गुड्डू और सहतवार चेयरमैन सरिता सिंह ने की सेवा शशिकांत ओझा बलिया : धार्मिक गतिविधियों में खुद को सरोबर रखने वाले बांसडीह विधानसभा के वरिष्ठ सपा नेता नीरज […]


