Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

20 मई को बलिया आ रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आगमन 20 मई को जनपद में होगा। उक्त आशय की जानकारी सुशील पांडेय कान्हजी ने दी है।

बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा जनपद के रसड़ा थाना क्षेत्र के अजीजपुर गांव में दिन में 1.30 बजे आएंगे। वहां वह समाजवादी युवजन सभा के निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द गिरि के स्वर्गीय पिताजी के श्रृद्धांजलि सभा में सम्मिलित होंगे और आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। तत्पश्चात वहां से दो बजे सड़क मार्ग द्वारा ही लखनऊ के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking