Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राज्य

राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता में चमका सनबीम स्कूल बलिया का नाम

-शानदार उपलब्धि

-सनबीम के हनी सोनी ने जीता स्वर्ण पदक तो राशि सिंह को मिला कांस्य पदक

-पदक जीतने वाले दोनों खिलाड़ी कराटे राष्ट्रीय प्रतियोगिता में करेंगे सहभाग

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे (राज्यस्तरीय) प्रतियोगिता में सनबीम स्कूल अगरसंडा बलिया के छात्रों ने अपना परचम बुलंद किया है। बलिया की टीम में चयनित हनी सोनी ने स्वर्ण पदक तो राशि सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। हालांकि यह पहला अवसर नहीं है। सनबीम स्कूल अगरसंडा बलिया के छात्रों ने हर बार देश और प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में अपने विद्यालय सनबीम स्कूल बलिया का नाम रोशन ही किया है।

उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के तत्वावधान में 28 जून से 30 जून तक मेरठ में होने वाली राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयनित खिलाड़ियों में विनायक कुमार, वैभव गुप्ता, अनन्य पांडेय, दिव्यमणि मिश्र, हनी सोनी, राशि सिंह और बेबी राय सनबीम स्कूल से रहे। इनमें हनी सोनी को गोल्ड मेडल जबकि राशि सिंह को ब्रोंज मेडल मिला है। ये विजेता अब राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित हो चुके हैं। इस उपलब्धि से संपूर्ण विद्यालय में हर्ष का माहौल है। विद्यालय के निदेशक डा. कुंवर अरुण सिंह “गामा” ने कहा कि ऐसे खेलों से बच्चों में बहुआयामी व्यक्तित्व का विकास होता है। इसी माध्यम से वे देश की सेवा भी करते हैं। इन्होंने विद्यालय का ही नहीं अपितु संपूर्ण जनपद का नाम रोशन किया है। प्रधानाचार्या डा. अर्पिता सिंह ने कहा कि राज्य व प्रदेश स्तरीय किसी भी प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सनबीम विद्यालय के बच्चे हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने कोच कमल यादव की प्रशंसा कर विजेताओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking