अन्य उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

खंड शिक्षा अधिकारी एके झा का हुआ जौनपुर स्थानांतरण

-बेसिक शिक्षा विभाग

-कुशीनगर से दो और गोरखपुर से एक खंड शिक्षा अधिकारी का आगमन भी

शशिकांत ओझा

बलिया : जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी का व्यापक स्थानांतरण करने के बाद शासन ने शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारी का भी व्यापक स्थानांतरण किया। स्थानांतरण सूची में बलिया से जाने वाले अधिकारी की संख्या एक और आने वाले अधिकारियों की संख्या तीन है।

शासन द्वारा जारी स्थानांतरण सूची में बलिया के चर्चित और लोकप्रिय खंड शिक्षा अधिकारी एके झा का नाम भी शामिल है। उनका स्थानांतरण बलिया से जौनपुर जनपद के लिए हुआ है। इसी क्रम में बलिया आने वाले अधिकारियों की संख्या तीन है। गोरखपुर जनपद से पंकज कुमार और कुशीनगर जनपद से पंकज कुमार सिंह और अनुप कुमार त्रिपाठी बलिया जनपद आ रहे हैं।