अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) देवेंद्र प्रताप सिंह हुए सेवानिवृत्त

-जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ उपहार देकर एडीएम की करी विदाई

-जनपद में दो साल की सेवा पूर्ण की एडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह ने

शशिकांत ओझा

बलिया ; जनपद बलिया में अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) के पद पर तैनात देवेन्द्र प्रताप सिंह 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हो गए। गंगा बहुउद्देशीय सभागार में विदाई व सम्मान समारोह आयोजित कर जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने एडीएम देवेन्द्र प्रताप सिंह को फूलों का गुच्छा एवं उपहार सप्रेम भेंट कर सम्मानित किया। इसके साथ ही जनपद के अधिकारियों/कर्मचारियों ने भी एडीएम को उपहार सप्रेम भेंट कर विदा किया। 

एडीएम देवेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने सेवा काल के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि जनपद बलिया में लगभग 02 वर्ष का कार्यकाल रहा। वर्ष 1989 में सरकारी नौकरी ज्वाइन किया। सर्विस में आने के बाद अपना बेहतर से बेहतर देने का प्रयास किया है। उन्होंने सभी से कहा कि नियमानुसार  शासकीय कार्यों को संपादित करें। कभी ऐसा कार्य मत करें, जिसका प्रतिकूल प्रभाव पड़े। जिलाधिकारी ने कहा कि अपर जिलाधिकारी ने शासकीय कार्यों को बहुत ही कुशलता पूर्वक संपादित किया। समय समय पर सौंपे गए कार्यों/दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया गया। अपर जिलाधिकारी बहुत ही शांत स्वभाव के हैं। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों का बहुत ही ध्यान रखा। उन्होंने अपर जिलाधिकारी को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मुख्य राजस्व अधिकारी त्रिभुवन, अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे राजेश कुमार गुप्ता, उप जिलाधिकारी बैरिया सुनील कुमार, उप जिलाधिकारी सदर आत्रेय मिश्रा,  उप जिलाधिकारी अभिनेंद्र सिंह एवं कृष्णकांत विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों ने अपर जिलाधिकारी से शासकीय कार्यों में प्राप्त कुशल मार्गदर्शन के अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि अपर जिलाधिकारी से शासकीय कार्यों को सम्पादित करने में काफी कुछ सीखने को मिला।