Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

जिलाध्यक्ष भाजपा संजय यादव का विधानसभा क्षेत्र फेफना में भव्य स्वागत

-अभिनंदन समारोह

-फेफना, रतसड़, चितबड़ागांव और सोहांव में आयोजित हुआ कार्यक्रम

-जिलाध्यक्ष संजय यादव ने आयोजन को कहा परिचयात्मक गोष्ठी

-कार्यकर्ताओं का अभिनंदन कर दिया वोटर लिस्ट अपडेशन का कार्य

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय यादव का विधानसभा क्षेत्र फेफना में रविवार को भव्य स्वागत हुआ। फेफना, रतसड़, चितबड़ागांव और सोहांव में स्वागत कार्यक्रम आयोजितं हुआ। कार्यकर्ताओं ने पूरे मनोयोग से जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया।

भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष भोला ओझा के फेफना आवास पर सागरपाली मंडल के कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष का स्वागत करने के लिए राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, चेयरमैन चितबड़ागांव अमरजीत सिंह सहित सैकडों कार्यकर्ता मौजूद थे।

सांसद नीरज शेखर, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, पूर्व जिला महासचिव नंदलाल सिंह ने जिलाध्यक्ष का अभिनंदन करते हुए अपनी बात रखी। जिलाध्यक्ष ने भी पार्टी के कार्यक्रमों को बताते हुए मतदाता सूची ठीक करने, अनुसूचित जाति सम्मेलन में सहभाग और महिला मोर्चा सम्मेलन में प्रत्येक बूथ से महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की बात कही। मतदाता सूची में नए मतदाताओं को जोड़ने के साथ साथ फर्जी मतदाताओं के नाम कटवाने का लक्ष्य रखने की बात भी कही।

इस दौरान संजय दुबे, आर्केश दुबे, पप्पू चौबे, अंजनी ओझा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह, मनोज सिंह, केशव प्रसाद ग्राम प्रधान फेफना, रुपक सिंह, डा. आरएन सिंह, अभय वर्मा ग्राम प्रधान कपुरी, राजेश यादव पूर्व प्रधान आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह और संचालन विधानसभा संयोजक टुनटुन उपाध्याय ने किया। मंडल के महामंत्री विक्की सिंह ने सभी आगंतुकों का स्वागत अभिनंदन किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking