Advertisement
rkmission
rkmission
sunbeam-kaushal
sunbeam-kaushal
PlayPause
previous arrow
next arrow
Shadow
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

चेयरमैन बांसडीह के नेतृत्व में सपा प्रमुख अखिलेश यादव का मना जन्मदिन

-हैप्पी बर्थडे अखिलेश

-समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रणजीत चौधरी भी रहे मौजूद

-केक काटने के बाद नेताओं ने पर्यावरण संरक्षण के लिए किया पौधारोपण

लालबाबू पांडेय

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बांसडीह (बलिया) : उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन तो पूरे प्रदेश में मनाया गया मगर बलिया जनपद के नगर पंचायत बांसडीह में जन्मदिन समारोह का विशेष आयोजन हुआ। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह बब्लू और सपा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के पुत्र रणजीत चौधरी के नेतृत्व में आयोजन हुआ।

नगर के दराव स्थित आदित्य मैरिज हाल में जन्मदिन समारोह का आयोजन हुआ। सभी नेताओं ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के चित्र के समक्ष एक बड़ा सा केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान हैप्पीबर्थडे अखिलेश भैया की धूम भी रही और समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगे। केक काटने के बाद नेताओं ने अखिलेश यादव के प्रकृति प्रेम से खुद को जोड़ते हुए पौधरोपण भी किया। सभी ने उपयुक्त जगह देखकर फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया। सपा नेता रणजीत चौधरी ने अपने संबोधन में अखिलेश यादव को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा गया की अब उत्तर प्रदेश और भारत को बचाने के लिए आपकी ही महती आवश्यकता है। लोकतंत्र को बचाना अब आपके कंधों पर है। नगर पंचायत के चेयरमैन सुनील सिंह बब्लू ने भी पूर्व मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामना देते हुए कहा हम युवा पूरे मनोयोग से समाजवादी पार्टी के लिए तत्पर हैं। उत्तर प्रदेश भारत को बचाने के लिए समाजवादी पार्टी द्वारा जो भी यज्ञ आयोजित होगा उसमें पार्टी मुखिया के आह्वान पर हर आहुति हम देंगे। इस दौरान सुजीत सिंह परिहार, नन्दलाल यादव, लव कुमार सिंह, छोटे सिंह, ओमप्रकाश यादव, विनय गोंड, ब्लॉक प्रमुख बेरुआरबारी भोला सिंह, अशोक यादव, उपेंद्र सिंह, अरविंद केजरीवाल, लाला मिश्र, संजीत यादव,  कमलाकर यादव, रमा यादव, छीतेश्वर सिंह, जिला पंचायत सदस्य अनिल यादव, रमेश वर्मा, फागु यादव, अमित सिंह, अनिल सिंह, महाबीर फौजी, रमायन यादव, मुन्ना सिंह, रमाशंकर, देवेन्द्र यादव, जगमोहन यादव, मुन्ना राजभर आदि मौजूद थे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking