
-बोले समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव
-नगर विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित जनों को दिया शुभकामना
-कहा गंगा जमुनी तहजीब है होली पर्व और रमजान एक साथ

शशिकांत ओझा
बलिया : समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव, नगर विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ नेता अकमल नईम खां “मुन्ना भाई” ने नगर विधानसभा के सम्मानित जनों, जनपदवासियों और प्रदेश के नागरिकों को होली पर्व पर शुभकामना दिया। कहा होली आपसी प्रेम और सौहार्द का पर्व है इसे सौहार्दपूर्ण तरीके से मिलजुल कर मनाना चाहिए।

अल्पसंख्यक समाज से संबंध रखने वाले समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अकमल नईम खां मुन्ना भाई द्वारा होली पर लोगों से मिल बधाई देने को जनपद भर में सराहा जा रहा है। प्रदेश सचिव के शुभकामना वाले होर्डिंग पूरे नगर विधानसभा क्षेत्र में देखें जा रहे हैं। प्रदेश सचिव ने कहा होली का पर्व समाज में गजब का उत्साह, उमंग और उल्लास लेकर आता है। प्रदेश सचिव ने यह भी कहा कि यह गंगा जमुनी तहजीब है कि होली का पर्व और रमजान एक साथ आया है। कहा होली में हम सभी भाईयों के घर जाकर पकवान खाएं और ईद में सभी भाई हम लोगों के यहां आकर सेवई खाएं, इससे ही भारत को दुनिया की बादशाहियत करने का मौका मिलेगा। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव ने इशारों इशारों में यह जरूर कहा कि कुछ लोग समाज में सौहार्द की जगह वैमनस्यता परोस रहे हैं जो उचित नहीं है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अकमल नईम खां मुन्ना भाई ने नगर विधानसभा क्षेत्र के सम्मानित जनों सहित संपूर्ण जनपदवासियों को होली की बधाई दी है।









