Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

भाजपा के दो सांसद सहित प्रदेश सरकार के दो पूर्व मंत्रियों की नजर बलिया सीट पर

-संसदीय चुनाव 2024

-राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, लोकसभा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त हैं कतार में

-पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी और पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल भी हैं अपेक्षा में

वीरेंद्र सिंह मस्त
नीरज शेखर
उपेंद्र तिवारी
आनंद स्वरूप शुक्ल

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : संसदीय निर्वाचन क्षेत्र बलिया का पूरे देश में एक विशेष स्थान है। कारण इस सीट से निर्वाचित चंद्रशेखर ने प्रधानमंत्री के पद को सुशोभित किया है। मतलब यह सीट प्रधानमंत्री देने वाली है। वर्तमान में यह सीट भारतीय जनता पार्टी के कब्जे में है।

2024 में लोकसभा चुनाव होना है और नेता अभी से टिकट की जुगत में हैं। भाजपा में अभी ही बलिया सीट के लिए चार नाम पब्लिक के सामने आने लगे हैं। हालांकि किसी ने अभी टिकट की मांग या दावा नहीं किया है पर पब्लिक उनको देख अनुमान लगाने से चूक नहीं रही।

बलिया सीट से वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह मस्त सांसद हैं। सांसद होने के नाते उनका दावा तो सीट पर दोबारा होगा ही। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर भी बलिया सीट से सांसद रहे हैं और टिकट की मंशा उनकी भी है।

इन सांसदों के अलावा बलिया संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की आकांक्षा योगी कैबिनेट पार्ट 01के दो सदस्यों की भी है। इन दो पूर्व मंत्रियों में उपेंद्र तिवारी और आनंद स्वरूप शुक्ल का नाम है। बलिया लोकसभा सीट पर भाजपा से ही चार नाम पार्टी के लिए सोचनीय विषय है। देखना रोचक है कि पार्टी मिशन 2024 में किसे कमल का फूल आवंटित करती है।

 

अंबिका चौधरी

सपा में पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी की भी चर्चा

लोकसभा चुनाव में कौन सा दल किसे उम्मीदवार बनाएगा यह तो दल ही जानता है पर पब्लिक चर्चा जल्दी शुरू हो जाती है। समाजवादी पार्टी में भी पूर्व मंत्री अंबिका चौधरी की चर्चा हो गयी है। सपा ने पिछली बार सनातन पांडेय को उम्मीदवार बनाया था।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking