
-ईद मुबारक
-आम और खास सभी को पूरे दिन लगाते रहे गले, सबसे मिलाते रहें साथ

शशिकांत ओझा
बलिया : ईद उल फितर का मुक्कदश त्योहार शनिवार को मनाया गया। बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र के नेता और समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अकमल नईम खां मुन्ना ने ईद का त्योहार बड़ी शिद्दत से मनाया। नगर के आम और खास सभी से गले मिल ईद की बधाई दी और सभी से हाथ मिलाया।






समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अकमल नईम खां मुन्ना ने नमाज अदा कर देश और प्रदेश के मुकम्मल विकास की कामना की। नमाज के बाद ईदगाह में सभी को ईद की बधाई दी। उसके बाद शुरू हुआ ईद मिलने का दौर। सभी से गले मिल अकमल नईम खां मुन्ना ने सभी को मुबारकबाद दिया। आम और खास सभी से गले मिले और सभी से हाथ मिलाया। सपा प्रदेश सचिव अकमल नईम खां मुन्ना ने बहुतेरे लोगों को ईद का उपहार भी दिया। देर शाम तक सेवई खाने खिलाने का दौर चलता रहा। नगर विधानसभा क्षेत्र के लोगों के लिए भी अकमल नईम खां मुन्ना ने नमाज अदा की।









