Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

सपा ने बढाया जिला उपाध्यक्ष अनिल राय का मान, बनाया लोकसभा चुनाव प्रभारी

-लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024

-राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया इंडी गठबंधन से वार्ता के लिए अधीकृत

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी बलिया के जिला उपाध्यक्ष प्रवक्ता, सतीश चंद्र कॉलेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अनिल राय का मान लोकसभा चुनाव में बढ़ाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अनिल राय को 72 लोकसभा क्षेत्र बलिया का चुनाव प्रभारी घोषित करते हुए इंडी गठबंधन के नेताओं से चुनावी रणनीतिक वार्ता के लिए अधिकृत भी किया है।

पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष और वरिष्ठ सपा नेता अनिल राय लंबे समय से समाजवादी पार्टी की नीतियों में विश्वास करते हुए पार्टी का झंडा लिए घूमते हैं। अनिल राय ने विधानसभा चुनाव में नगर विधानसभा क्षेत्र से बतौर उम्मीदवार अपना दावा भी प्रस्तुत किया था। पार्टी अध्यक्ष ने उनको टिकट नहीं दिया बावजूद इसके अनिल राय सपा उम्मीदवारों को जीतने के लिए मनोयोग से लगे रहे. सपा के जिला अध्यक्ष रहे दिवंगत राजमंगल यादव ने उनको जिला कमेटी में उपाध्यक्ष बनाकर पार्टी प्रवक्ता का भी पद दिया। लोस चुनाव का बिगुल बजते हैं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अनिल राय का मान बढ़ा दिया। अनिल राय को 72 लोकसभा बलिया का चुनाव प्रभारी घोषित किया गया है और उन्हें इंडी गठबंधन के नेताओं से रणनीतिक वार्ता के लिए भी अधिकृत किया गया है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking