Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

परिवहन मंत्री ने जिलाध्यक्ष भाजपा संग लगाई आस्था की डुबकी

शशिकांत ओझा

बलिया : नगर विधायक व प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने भी कार्तिक पूर्णिमा स्नान में भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव संग गंगा में आस्था की डुबकी लगाई।

परिवहन मंत्री ने स्नान कर प्रदेश की तरक्की के लिए मां गंगा से आराधना भी की। परिवहन मंत्री के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव ने भी मां गंगा में डुबकी लगाई। कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर संजय यादव पहली बार स्नान करते लोगों को दिखे। मंत्री के साथ डुबकी लगाने वालों में पूर्व ब्लाक प्रमुख ज्ञानेंद्र राय गुड्डू सहित दर्जन भर लोग शामिल रहे। परिवहन मंत्री ने मेले में स्नानार्थियों की सुविधा के लिए स्नान क्षेत्र में बहुत इंतजाम किया था और अपने कार्यकर्ताओं को भी सेवा कार्य में लगाया था। सेवा शिविर का इंतजाम भी मंत्री ने किया था।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking