
-दिया प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा
-भाजपा से मोहभंग होने के बाद 2022 विधानसभा चुनाव में थामा था जदयू का दामन

शशिकांत ओझा
बलिया : जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रदेश उपाध्यक्ष अवलेश सिंह ने इस चुनावी दौर में अपनी पार्टी का साथ छोड़ दिया। खुद की नीतियों पर पार्टी के नहीं चलने का आरोप लगाते हुए अवलेश सिंह ने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता के भी त्याग पत्र दे दिया।

भारतीय जनता पार्टी से मोहभंग होने के बाद 2022 में भाजपा छोड़ जनता दल यूनाइटेड का दामने वाले अवलेश सिंह ने फेफना विधानसभा क्षेत्र से चुनाव भी लड़ा। चुनाव के बाद अवलेश सिंह ने जदयू में संगठनात्मक कार्य करना प्रारंभ किया। जदयू के कई सम्मेलन बलिया में कराते हुए पार्टी की सदस्यता बढाने के कार्य में मनोयोग से जुट गए। पार्टी ने उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी। पार्टी से वार्ता के पश्चात ही अवलेश सिंह बलिया संसदीय क्षेत्र और सलेमपुर संसदीय क्षेत्र को अपना कर्मक्षेत्र मानकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए। जदयू अचानक इंडी गठबंधन से नाता तोड़ एनडीए का हिस्सा हो गई। जदयू को यूपी में भी एनडीए सीट देगी यह सोच अवलेश सिंह कार्य करते रहे। जब निर्धारित हो गया कि जदयू यूपी में चुनाव नहीं लड़ेगी तो अवलेश सिंह ने जनता दल यूनाइटेड का साथ छोड़ने का निर्णय किया। अवलेश सिंह ने जदयू के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

जहां सम्मान रहेगा उसी दल से जुट करुंगा समाज का कार्य : अवलेश
जदयू से इस्तीफा देने के बाद अवलेश सिंह ने बताया कि जहां सम्मान मिलेगा वहीं मनोयोग से जुट कर समाज के कल्याण का कार्य करता रहूंगा।

समाजवादी पार्टी से नाता जोड़ सकते हैं अवलेश सिंह
अवलेश सिंह का अगला अदम क्या होगा यह तो निश्चित नहीं है पर संभावना है कि अवलेश सिंह समाजवादी पार्टी का दामन थामेंगे। अवलेश सिंह ने इस बात को भी खारिज किया किया की वह निर्दलीय प्रत्याशी के रुप में चुनाव लड़ेंगे। पर कहा कि वह इंडी गठबंधन से ही चुनाव लड़ सकते हैं। सपा ने सलेमपुर और बलिया से अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किया है ऐसे में संभावना है कि अवलेश सिंह सपा का दामन थाम सकते हैं।