Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

बागी भूमि से 201 बसों में सवार श्रद्धालु अयोध्या धाम गए, किया भगवान रामलला का दर्शन

-धार्मिक आयोजन

-अयोध्या में भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय यादव ने की सबकी आगवानी

-जिलाध्यक्ष की अगुवाई में सभी ने किया भगवान रामलला का दर्शन-पूजन

-भगवान रामलला के दर्शन को गए भक्तों की संख्या रही लगभग दस हजार

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : अयोध्या धाम में निर्मित विश्व प्रसिद्ध भगवान श्री राम (रामलला) के दिव्य मंदिर को देखने और भगवान राम का दर्शन करने का सौभाग्य लगभग दस हजार श्रद्धालु भक्तों को रविवार के दिन मिला। भाजपा जिलाध्यक्ष और परिवहन मंत्री के संयुक्त प्रयास से सभी विधानसभा क्षेत्र से श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम घुमाया गया। जनपद भर से 201 बसें अयोध्या पहुंची। जिलाध्यक्ष संजय यादव ने सभी की आगवानी अयोध्या में की। उन्हीं की अगुवाई में सभी ने रामलला का दर्शन किया।

भारतीय जनता पार्टी ने जिले के लोगों को रामलला के दर्शन और अयोध्या धाम भ्रमण का प्रोग्राम बनाया था। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जनपद के सभी मंडलों से भक्त भाजपा द्वारा प्रदत बसों में सवार होकर अयोध्या के लिए रवाना हुए। सभी बसों में संगठन के एक प्रतिनिधि की ड्यूटी थी। जनपद भर में निर्धारित स्थानों से वरिष्ठ नेताओं ने श्रद्धालुओं का अभिनंदन करने के पश्चात बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बिल्थरारोड से भाजपा सांसद रवींद्र कुशवाहा ने श्रद्धालुओं को रवाना किया। बलिया नगर से कार्यक्रम संयोजक व जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू और नगर महिला अध्यक्ष सोनी तिवारी ने यह जिम्मेदारी निभाई। 

परिवहन मंत्री व नगर विधायक दयाशंकर सिंह के प्रयास पर नगर विधानसभा से ही करीब पांच हजार लोग श्री रामलला के  दर्शन के लिए रवाना हुए। भाजपा के जिला मंत्री एवं अभियान के जिला सह संयोजक अरुण सिंह बंटू ने नगर अध्यक्ष घनश्याम दास जौहरी व अन्य पदाधिकारियों के साथ बसों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान नगर अध्यक्ष मंडल अध्यक्ष बृजेश दुबे रिंकू, दीनबंधु मौर्य, विश्वजीत तिवारी, महिला मोर्चा की सोनी तिवारी आदि मौजूद रहे।

विधानसभा क्षेत्र फेफना से पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के प्रयास से 16 बसें चितबड़ागांव से रवाना हुईं। मण्डल अध्यक्ष मोतीचंद गुप्ता, सागरपाली मण्डल अध्यक्ष आर्केश दुबे,  पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी के सहायक नितेश राय उर्फ सोनू  आदि मौजूद रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking