Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

बलिया जिले के तीन सपा नेता आजमगढ़ उपचुनाव में बने स्टार प्रचारक

-लोकसभा चुनाव

-पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी, विधायक संग्राम सिंह यादव और मिठाई लाल भारती को पार्टी ने दी जिम्मेदारी

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : आजमगढ़ लोकसभा सीट पर हो रहे लोकसभा चुनाव में बलिया के तीन नेताओं को समाजवादी पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। तीनों स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं। सपा ने यह तमगा पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी, फेफना विधायक संग्राम सिंह यादव और समाजवादी अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती को दिया है। तीनों नेता सपा उम्मीदवार को जिताने में जुटे हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव के इस्तीफा देने से रिक्त हुई आजमगढ़ लोकसभा सीट पर 23 जून को उपचुनाव होना है। समाजवादी पार्टी ने बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव को वहां उम्मीदवार बनाया है। प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के चुनाव में प्रचार के लिए सपा ने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस सूची में सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, मो. आजम खां, नरेश उत्तम सहित जिले के रामगोविंद चौधरी, विधायक संग्राम सिंह यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष (अंबेडकर वाहिनी) मिठाई लाल भारती शामिल हैं। पूर्व सांसद रमाशंकर विद्यार्थी भी इस सूची में हैं। जिले के सपा कार्यकर्ताओं में तीन नेताओं को स्टार प्रचारक बनाए जाने की खुशी है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking