
-भारतीय जनता पार्टी
-तैनाती के समय निर्रथक चर्चा करने वालों के मुंह पर जिलाध्यक्ष का करारा तमाचा
-चर्चा थी कि लखनऊ या दिल्ली से कैसे चलेगा जिले का भाजपा संगठन
-जिला मुख्यालय पर पांव जमा जिलाध्यक्ष संजय यादव ने दिखाई अपनी ताकत

शशिकांत ओझा
बलिया : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय यादव की कार्यशैली ने जनपद ही नहीं बल्कि पूर्वांचल को यह बताने का काम किया है कि संगठन कैसे चलाया जाता है। तैनाती के कुछ दिनों में ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनपद आगमन और बलिया महोत्सव ने संजय यादव का कद और बढ़ा दिया है।

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश संगठन ने जब सिकंदरपुर के पूर्व विधायक संजय यादव को बलिया जिले की कमान सौंपी तो कुछ लोगों में एक निर्रथक चर्चा ने जन्म ले लिया। लोगों का कहना था की संजय यादव संगठन नहीं चला पाएंगे।

कुछ का कहना यह था की क्या बलिया का भाजपा संगठन लखनऊ और दिल्ली से चलेगा। तैनाती के समय से ही लगातार जिला मुख्यालय पर पांव जमा कर संगठन का काम करते हुए संजय यादव ने तैनाती के समय चर्चा करने वाले लोगों के मुंह पर करारा तमाचा दिया।

तैनाती के कुछ ही दिन में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिले में कार्यक्रम और बलिया की स्थापना दिवस पर तीन दिवसीय बलिया महोत्सव आयोजन में विशिष्ट जनों के आगमन ने जिले की राजनीति में जिलाध्यक्ष संजय यादव को और भारी बना दिया है। पार्टी की बारीकियां को जनता और कार्यकर्ताओं के समक्ष रख जिलाध्यक्ष ने यह बताने का काम किया है की वह पार्टी के हर निर्देश का अक्षरस: पालन करेंगे और पार्टी की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे।
