अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के गोरखपुर स्वागत में एक साथ दिखे बलिया भाजपा के त्रिदेव

शशिकांत ओझा

बलिया : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी का गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय में प्रथम आगमन सोमवार को हुआ। प्रदेश अध्यक्ष के प्रथम आगमन पर आयोजित कार्यक्रम में बलिया भाजपा के त्रिदेव (‘संजय उपेंद्र और सुरेंद्र’) एक साथ दिखे।


महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के सांसद, भारत सरकार के वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार गोरखपुर लेकर पहुंचे। पूरे गोरखपुर परिक्षेत्र के समस्त भाजपा नेता लगभग प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करने गोरखपुर पहुंचे। भाजपा गोरखपुर क्षेत्रीय कार्यालय में बलिया भाजपा के त्रिदेव संजय यादव पूर्व विधायक, उपेंद्र तिवारी पूर्व मंत्री और सुरेंद्र सिंह पूर्व विधायक एक साथ दिखे। भारतीय जनता पार्टी में इस तिकड़ी का आजकल बड़ी भूमिका है। भाजपा की यह तिगड़ी मिशन 2027 में क्या गुल खिलाती है देखना अहम होगा।