अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

बलिया महोत्सव : एक लाख 11 हजार दीपों से जगमगा उठेगा बलिया नगर

-बलिया स्थापना दिवस

-तीन दिवसीय बलिया महोत्सव का शुभारंभ आज, आएंगे कई अतिथि

शशिकांत ओझा

बलिया :  जनपद बलिया के स्थापना दिवस पर बुधवार की शाम नडर में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन  होगा। एक लाखप 11 दीपों से बलिया नगर जगमगा उठेगा। रिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के विशेष प्रयास और जिला प्रशासन के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय बलिया महोत्सव का भव्य शुभारम्भ भी बुधवार को होगा। इसमें सुप्रसिद्ध सूफी गायक पद्मश्री कैलाश खेर की प्रस्तुति होगी। 

बलिया स्थापना दिवस पर रात 9 बजे से 11 बजे तक दीपोत्सव का भव्य आयोजन होगा। दीपोत्सव कार्यक्रम में एक लाख 11 हजार दीप बलिया में जलाये जाएंगे। इससे पहले शाम 4 बजे से 6 बजे तक पुलिस लाईन में ही नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा, जिसमें बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेत्री अपर्णा यादव शामिल होंगी।

परिवहन मंत्री ने जनपदवासियों से की अपील, हर घर पर जलाएं दीप

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बलिया जनपद स्थापना दिवस को भव्यता से मनाने के लिए जनपदवासियों से भी अपील किया है कि इस अवसर पर हर कोई अपने घर पर दीप अवश्य जलाएं और इस ऐतिहासिक पल में भागीदारी सुनिश्चित कराएं। 

जिलाधिकारी ने की तैयारी की समीक्षा, दिये निर्देश

जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने मंगलवार को तीन दिवसीय बलिया महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर पुलिस लाइन में बैठक की। उन्होंने महोत्सव से जुड़े अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जिनको जो जिम्मेदारी मिली है, उसका समय से निर्वहन करेंगे। महोत्सव की भव्यता में कोई कमी नहीं होनी चाहिए। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को भी व्यवस्था पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन गंगा बहुउद्देशीय सभागार में, जबकि शेष कार्यक्रम पुलिस लाइन में होगा। महोत्सव को सकुशल संपन्न कराने के लिए तीन मजिस्ट्रेट लगाये गये हैं।