Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

दिवंगत सपा नेता राजमंगल यादव और राजेंद्र पांडेय के पहुंचे अखिलेश यादव

-अर्पित की श्रद्धांजलि

-दिवंगत नेताओं के परिजनों से बात कर दिया हर संभव मदद का आश्वासन

शशिकांत ओझा

बलिया : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को बलिया पहुंचे। दिवंगत सपा जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव व दिवंगत सपा जिला सचिव राजेंद्र पांडेय के घर पहुंच उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया। परिजनों से बातचीत कर हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

 विधानसभसा क्षेत्र फेफना के विसुकिया गांव में दिवंगत जिलाध्यक्ष राजमंगल यादव के घर पहुंच उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया। उसके बाद वह करीब 20 मिनट तक स्व. राजमंगल यादव के पत्नी रंजू देवी और बेटे रजनीश यादव से बातचीत की और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं दोनों बेटियों रोली यादव और रीतू यादव की पढ़ाई का जिम्मा भी लिया। कहा कि इस दुख की घड़ी वह परिवार के साथ है। जिलाध्यक्ष रहे राजमंगल यादव के घर से निकल राष्ट्रीय अध्यक्ष बांसडीह थाना क्षेत्र के भीखपुर गांव में दिवंगत जिला सचिव राजेंद्र पांडेय के घर पहुंचे। वहां पांडेय के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर परिजनों से मिले और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उसके बाद वह सीधे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस आए और पांच बजे बलिया से लखनऊ के लिये रवाना हो गये।

वरिष्ठ नेताओं से भी मिले राष्ट्रीय अध्यक्ष

राजमंगल यादव के आवास पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मंत्री रामगोविंद चौधरी, अंबिका चौधरी, नारद राय, मोहम्मद रिजवी, सनातन पांडेय, विधायक संग्राम सिंह यादव, विधायक जेपी अंचल, जदयू के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवलेश सिंह को भी बुलाया और बातचीत की। ऐसे में यह लगा कि अखिलेश यादव ने राजमंगल यादव के परिवार को ध्यान देने की बात कही होगी।

इनकी रही मौजूदगी

राष्ट्रीय अध्यक्ष के आगमन पर पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, बलराम यादव व अखिलेश यादव, चंद्रदेव राम, पूर्व मंत्री रामअचल राजभर, रूबी श्रीवास्तव, पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह, महेंद्र चौहान, सीमा राजभर, विकेश सिंह, शशिकांत चतुर्वेदी, राजीव राय, डा. संतोष कुमार, मिठाई लाल भारती, अरविंद गिरि, व्यास जी गोंड, हैदर अली टाइगर, बीरबल राम, लक्ष्मण गुप्ता, पुनीता श्रीवास्तव, अरविंद गिरि, बरमेश्वर प्रधान, डा. शुएबुल इस्लाम, रामनाथ पटेल आदि मौजूद रहे। 

सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की मीडिया से वार्ता 

अखिलेश यादव ने मीडिया से कहा कि राजमंगल यादव ने जबसे राजनीति की शुरूआत की तब से वह एक कर्तव्यनिष्ठान कार्यकर्ता थे। जमीनी विचारधारा के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। यूथ के संगठन में भी रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहे और पार्टी ने उन्हें बहुत बड़ी जिम्मेदारी थी कि और उन्हें जिलाध्यक्ष बनाया था। मुझे याद है कुछ दिन पहले 16 दिसंबर को जब मीटिंग हुई तो राजमंगल यादव ने यह आश्वासन दिया था और भरोसा भी दिलाया था कि समाजवादी पार्टी को जिताकर भेजेंगे। लेकिन आज दुख की घड़ी में उनके परिवार से मिलना पड़ रहा है और उनके समर्थन में अपार लोग दिखाई दे रहे है। अचानक उनका एक्सीडेंट हुआ लेकिन बहुत प्रयास किया गया उन्हें बचाने का, लेकिन वह बच नहीं सके।

जितना संभव हो सका था हम लोगों उन्हें बचाने का प्रयास किया लेकिन वह हम लोगों के बीच नहीं रहे। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति एक बार चला जाता है दोबारा नहीं आता है लेकिन राजमंगल यादव ने कम समय में अपनी अलग पहचान बनाई। कहा कि परिवार का साथ लेकर पार्टी को और उचाईंयों तक पहुंचाने का कार्य किया। मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं। अंतिम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भावुक होकर कहा कि ऐसा कार्यकर्ता मिल पाना बहुत मुश्किल है। उसके बाद मीडिया ने देश और प्रदेश के राजनीति पर भी सवाल किया। अखिलेश यादव ने कहा कि इस समय राजनीति मुद्दों पर क्या कहना है आप लोग सब जानते है। देश में बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार चरम पर है, साथ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पर भी सवाल खड़ा किया।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking