Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

बलिया में सवा घंटा समय व्यतीत करेंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

-मिनट टू मिनट सीएम कार्यक्रम

-बलिया बांसडीह नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के लिए गोरखपुर से उड़ेगा उठनखटोला

शशिकांत ओझा

बलिया : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बलिया जनपद के बांसडीह पिंडहरा गांव में आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम (प्रोटोकॉल) जिला प्रशासन को प्राप्त हो गया है। मुख्यमंत्री नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में बतौर अतिथि सहभागिता के लिए आ रहे हैं।

शान द्वारा जारी प्रोटोकॉल के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को 12:35 बजे सर्किट हाउस गोरखपुर से राजकीय हेलीकॉप्टर से प्रस्थान करेंगे। 01:05 मिनट पर उनका उठनखटोला बांसडीह हैलीपेड पर उतरेगा। 01:10 मिनट पर वह हैलीपेड से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होंगे।

01:15 बजे वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। 01:15 से 02:15 तक वह नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे। 02:15 बजे वह कार्यक्रम स्थल से हैलीपैड के लिए रवाना होंगे। 02:20 बजे मुख्यमंत्री का उठनखटोला उन्हें लेकर उड़ जाएगा। बलिया जनपद की भूमि पर 01:05 मिनट से 02:20 बजे तक यानी कुल सवा घंटा समय व्यतीत करेंगे।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking