Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद से स्वतंत्रदेव का इस्तीफा, नए नाम का होगा ऐलान

-भारतीय जनता पार्टी

-नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए सरकार और संगठन के बीच हुआ है गहन मंथन

-केन्द्रीय संगठन को करना है नाम का एलान, आधा दर्जन लोग हैं कतार में

बलिया : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष योगी सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देते ही नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम के ऐलान की कवायद तेज हो गयी है। नए नाम के ऐलान को लेकर सरकार और संगठन में गहन मंथन हो गया है। एक दो दिन में ही उत्तर प्रदेश भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिलेगा।

सनद रहे कि स्वतंत्र देव सिंह उत्तर प्रदेश सरकार में जल शक्ति मंत्री हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के पद पर उनका कार्यकाल 16 जुलाई को ही समाप्त हो चुका है। पार्टी में एक व्यक्ति एक पद का सिद्धांत है, ऐसे में बीते कुछ समय से नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति की अटकलें लगाई जा रही थीं। तीन साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद ही स्वतंत्रदेव ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। नए अध्यक्ष की घोषणा तक स्वतंत्रदेव पार्टी के कार्यक्रमों में बतौर प्रदेश अध्यक्ष काम करते रहेंगे। प्रदेश में नई सरकार गठन के बाद से ही नये अध्यक्ष को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म होने लगा था। स्वतंत्रदेव सिंह के योगी सरकार में मंत्री बन जाने के कारण यह चर्चाएं तेज थीं। 

प्रदेश अध्यक्ष के लिए इन इन नामों पर है चर्चा

यूपी के नए प्रदेश अध्यक्ष को लेकर चर्चाएं जोरों पर है। प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान तो केन्द्रीय नेतृत्व को ही करना है पर कुछ नाम अटकलों में हैं। प्रदेश अध्यक्ष की दौड़ में पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कन्नौज के सांसद सुब्रत पाठक, नोएडा के सांसद डॉ. महेश शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक का नाम प्रमुखता से चल रहा है।

पिछड़ा वर्ग से आएगा नाम तो डिप्टी सीएम भी

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को लेकर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी लोगों की पसंद हैं। यदि अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग से कोई होगा तो उनका नाम सबसे उपर आने की संभावना है। कारण कि  केशव प्रसाद मौर्या के नेतृत्व में ही बीजेपी ने साल 2017 में 325 सीटें जीतने का रिकॉर्ड बनाया था।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking