Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

टीएस बंधा पर मंत्री स्वतंत्र देव ने जन कल्याण के लिए किया सरयू माता का पूजन अर्चन

-बलिया में जल शक्ति मंत्री

-जलशक्ति मंत्री ने सरयू किनारे हुए कटानरोधी कार्यों का किया निरीक्षण

शशिकांत ओझा

बलिया : प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को जिले में सरयू ​नदी के किनारे हुए कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्राम महाराजपुर के टीएस बंधा 62 के पास वैदिक मंत्रोच्चार के साथ सरयू माता का पूजन अर्जन कर आम जन की कुशलता की प्रार्थना की। उन्होंने बाढ़ खण्ड के अभियंताओं को निर्देश दिया कि बंधा पर हमेशा निगरानी रखें। किसी भी हाल में आबादी प्रभावित नहीं होनी चाहिए। 

घाघरा नदी की कटान और बाढ़ से पीड़ित लोगों की सुधि लेने के लिए जल शक्ति मंत्री सहतवार क्षेत्र के महाराजपुर टीएस बंधा 60, 61 पर पहुंचे। उन्होंने बंधे पर बने ठोकरों का भी निरीक्षण किया। कहा कि अभियंता 24 घंटा भ्रमणशील रहकर निगरानी रखें। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत किसानों को प्रमाण पत्र भी वितरित किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव, बॉसडीह विधायक केतकी सिंह, पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, पूर्व विधायक धनंजय कनौजिया,  सहित बाढ़ विभाग के अभियंता मौजूद थे।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking