Advertisement
rkmission
rkmission
sunbeam-kaushal
sunbeam-kaushal
rkmission
sunbeam-kaushal
PlayPause
previous arrow
next arrow
Shadow
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

सपा अब समाप्त पार्टी और डायनासोर की तरह भारत से लुप्त हो जाएगी कांग्रेस : राजनाथ सिंह

-लोकसभा सलेमपुर में रक्षामंत्री

-गांधी इंटर कालेज सिकंदरपुर में विशाल जनसभा को किया संबोधित

-भाजपा उम्मीदवार सांसद रवींद्र कुशवाहा के लिए लोगों से मांगा वोट

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : संसदीय निर्वाचन के अंतिम चरण के मतदान के लिए प्रचार का दौर तेज होने लगा है। लोकसभा क्षेत्र 71 सलेमपुर के भाजपा उम्मीदवार सांसद रवींद्र कुशवाहा के चुनाव प्रचार के लिए भारत सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांधी इंटर कालेज सिकंदरपुर में चुनावी जनसभा की और रवींद्र कुशवाहा के लाए वोट मांगा और पीएम के नारे 400 पाऋ के लिए मनोयोग से मेहनत की बात कही।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि लंबे समय बाद मैं आपके बीच आया हूं। आपने स्वागत किया मैं भी शीश नवाता हूं। देश भर में लोकसभा चुनाव चल रहा है। मतदान करते करते जनता जागरूक हो गई है वह  पार्टियों की टैंपो जानती है। भाजपा के पक्ष में 400 से अधिक सीट आ रही है। कहा मैं रवींद्र कुशवाहा  के लिए आया हूं। आपका चेहरा देख लगता है आप पहले से ही हैट्रिक के मूड में है। कहा भाजपा और मैने कभी आंख में धूल झोंक राजनीति नहीं किया।

रवींद्र कुशवाहा और उनके पिताजी से हमारे संबंध है। रिश्तों का निर्वहन करना सभी को  इनसे सिखना होगा। रवीन्द्र कुशवाहा को कहा जनता से वादा मत करना जनता की आज्ञा शीश नवाकर मानना। भाजपा जनता को सबकुछ मानती है। कहा था 370 समाप्त करेंगे बहुमत मिला तो चुटकी बजा समाप्त किया। 1984 में कहा था रामलाल हम आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे तो बनाया भी। विपक्ष आलोचना करता था। भगवान अब महल में आएं हैं तब रामराज्य आ जाएगा। कर्तव्यबोध जब सभी में आ जाएगा तभी रामराज्य आ जाएगा।

कहा हमने कहा था तीन तलाक समाप्त करेंगे तो किया। कहा मुस्लिम की मां बहन बेटी भी  हमारी है। समान नागरिक संहिता लागू करेंगे। सपा कांग्रेस जो उनके मन में आ रहा वह कह रहे हैं। सपा को तो लोग अब समाप्त पार्टी कहने लगे हैं। 2024 के बाद कांग्रेस डायनासोर की तरह लुप्त हो जाएगी। कहा भाजपा सरकार नहीं देश बनाने के लिए राजनीति करती हैं। हिन्दुस्तान में चौड़ी सड़क का क्रेज अटल जी को जाता है। पहले दुनिया के मंचों पर भारत की बात कोई सुनता नहीं था। आज की स्थिति अलग है। अर्थव्यवस्था के बदले में मनमोहन ने 10वें नंबर पर ही रखा आज 5वें है। ऐसे ही चला तो 2027 तक तीसरे पर आएगा। भारत को विश्व की महाशक्ति उसके कल्याण के लिए बनाना चाहते हैं।

ज्ञान विज्ञान में आगे आया हूं। 31 हजार करोड़ और ब्रहमोस मिशाइल एक्सपोर्ट किया। पांच वर्ष का समय दिजीए कमाल देखिए। कहा हम आंख नहीं दिखाते है कोई दिखाता है तो जबाब देते हैं। पीओके हमारा था, है और रहेगा । पीओके अब मांग रहा हमें भालत के साथ रहना है। मुस्लिमों से कहा किसी की नागरिकता नहीं जाएगी निश्चिंत रहें। लोकतंत्र का गला कांग्रेस ने घोटा और आरोप भाजपा पर लगा रहे। राजनाथ ने लोगों से सहयोग मांगा कहा रोज चुनाव की परंपरा बंद होगी और एक राष्ट्र एक चुनाव का व्यवस्था होगी। केजरीवाल पर आरोप लगाया कि इन्होंने अन्ना हजारे को धोखा दिया है। कहा नेता का कलेजा शेर जैसा होना चाहिए। वादा किया आयुष्मान का दायरा और बढ रहा है। अंत में कहा कि रवींद्र कुशवाहा से नाराज हों तो भी मोदी योगी के लिए कमल का बटन दबाइएगा।

रक्षा मंत्री का स्वागत जिलाध्यक्ष संजय यादव ने किया कहा कि मैं हृदय से स्वागत करता हूं। राजनाथ सिंह के आगमन पर कमल खिलता है। मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने कहा कि रक्षामंत्री के आने से बिगुल बज गया। जब व यूपी के मुख्यमंत्री और देश प्रदेश में मंत्री रहते हैं तो देश बेहतरी से चलता रहा है। लोकसभा उम्मीदवार रवींद्र कुशवाहा ने कहा कि 2014 का चुनाव हो या 2019 का हो राजनाथ सिंह का दुलार मिलता रहता है। आज 2024 की लडाई में राजनाथ सिंह आशीर्वाद देने पधारे हैं। मैं अभिनंदन करता हूं। आगंतुकों और आम जनता का स्वागत भी उम्मीदवार ने किया। चुनावी जनसभा में पूर्व मंत्री राजधारी, पूर्व विधायक भगवान पाठक, धनन्जय कन्नौजिया, छट्ठू राम, पूर्व सांसद सकलदीप राजभर, शिवशंकर चौहान, विजय बहादुर सिंह विनोद शंकर दुबे आदि की मौजूदगी रही। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय यादव और संचालन प्रदीप सिंह ने किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking