
-पर्यावरण संरक्षण के हितार्थ
-लगभग पांच कुंतल कूड़ा लेकर वाहन गया सुखपुरा कूड़ा निस्तारण केंद्र
शशिकांत ओझा
बलिया : प्रदेश को प्लास्टिक कूड़ा से मुक्त कराने की सरकार को अंगीकार करने की दिशा में पंचायती राज विभाग और ग्राम्य विकास विभाग मनोयोग से लगा है। शुक्रवार को विकासखंड हनुमानगंज मुख्यालय से प्लास्टिक कूड़ा लदी गाड़ी कूड़ा निस्तारण केंद्र सुखपुरा भेजी गई। खंड विकास अधिकारी सूर्य प्रकाश ने ब्लाक मुख्यालय से हरी झंडी दिखाकर वाहन रवाना किया।
वाहन की रवानगी के समय एडीओ पंचायत अनिल कुमार यादव ने बताया कि सरकार की मंशा के अनुरूप प्लास्टिक कूड़ा को समाप्त करना है। प्रत्येक ग्राम पंचायत से दस किलोग्राम प्लास्टिक इक्ट्ठा किया गया था। पूरे ब्लाक से लगभग छह कुंतल प्लास्टिक इक्ट्ठा किया गया और इसे सुखपुरा रवाना किया गया। बीडीओ हनुमानगंज सूर्य प्रकाश ने कहा कि प्लास्टिक को इकट्ठा करने में ब्लाक जनपद में अपना एक मुकाम हासिल करेगा। इस दौरान एडीओ पंचायत अनिल कुमार यादव, अजय पांडेय पंचायत सचिव, दिलीप सिंह ग्राम विकास अधिकारी आदि मौजूद थे।