Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

भाजपा जिला मुख्यालय पर हुआ शक्ति वंदन अभियान का श्रीगणेश

-मिशन 2024

-क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता रहे जिला कार्यशाला के मुख्य अतिथि

-भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय यादव ने बताई महत्ता

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : भारतीय जनता पार्टी के जिला मुख्यालय पर मंगलवार को मिशन 2024 के क्रम में शक्ति वंदन अभियान का शुभारंभ हुआ। पार्टी कार्यालय पर जिला कार्यशाला का आयोजन हुआ। आयोजन के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्त रहे। जिलाध्यक्ष संजय यादव ने अभियान मिशन के बाबत विस्तार से विचार रखा।

कार्यशाला की शुरुआत पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर हुआ। जिलाध्यक्ष ने मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने शक्ति वंदन अभियान की आवश्यकता और महत्ता बताई। जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि जिला कार्यशाला के बाद हम सभी इसे विधानसभा, ब्लाक, मंडल तक ले जाएंगे। कहा महिलाओं को समाज की अगली पंक्ति में लाना आवश्यक है। जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा कि 22.फरवरी को प्रधानमंत्री समूह की महिलाओं के साथ चर्चा करेंगे। हमें इसके लिए भी स्थान का चयन कर समूह की महिलाओं को वहां इकट्ठा करने का प्रबंध भी करना है। मिशन लोकसभा चुनाव 2024 को हम सभी को काफी गंभीरता से लेना है। कार्यशाला में  की भी गोरखपुर क्षेत्रीय महामंत्री सुनिल गुप्ता, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी छट्टू राम, नगर महिला मोर्चा अध्यक्ष सोनी तिवारी भी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर अभियान के जिला संयोजक/सह-संयोजक व मण्डल सयोजक, महिला मोर्चा के मण्डल अध्यक्षों की सहभागिता रही।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking