Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

परिवर्तन जन आशीर्वाद यात्रा लेकर बांसडीह पहुंचे सपा उम्मीदवार रामाशंकर राजभर

-लोकसभा क्षेत्र सलेमपुर

-कड़ाके की धूप में सैकड़ों की संख्या में सपा सहित इंडी गठबंधन कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

-मनियर से शुरू हुई परिवर्तन जन आशीर्वाद यात्रा रेवती में हुई पूर्ण

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : लोकसभा क्षेत्र 71 सलेमपुर के समाजवादी पार्टी उम्मीदवार रामाशंकर राजभर “विद्यार्थी” शनिवार की दोपहर अपनी परिवर्तन जन आशीर्वाद यात्रा के साथ बांसडीह पहुंचे। चिलचिलाती धूप (40 डिग्री तापमान) में सैकडों की संख्या में सपा व इंडी गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने सपा उम्मीदवार का जोरदार स्वागत किया।

समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार रामाशंकर राजभर की परिवर्तन जन आशीर्वाद यात्रा मनित्रर से प्रारंभ हुई और रेवती में जाकर पूर्ण हुई। बांसडीह चौराहे पर नगर पंचायत चेयरमैन सुनील सिंह बब्बू और आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष सुशांत राज भारत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। अपनी परिवर्तन जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बलिया समाचार से वार्ता के दौरान सपा उम्मीदवार ने भाजपा सरकार और उसकी नीतियों पर करारा प्रहार किया। कहा यदि रामराज में युवा बेरोजगार होगा। मणिपुर में आधी आबादी की इज्जत के साथ खिलवाड़ हो रहा हो, व्यपारी जीएसटी से परेशान हो, किसान डीजल की कीमत को लेकर परेशान हो तो हमें ऐसा रामराज नहीं बाबा साहब के संविधान की सरकार चाहिए। भाजपा संविधान को नष्ट करना चाह रही है। कहा 400 पार का भाजपा का नारा जुमला है। रामाशंकर राजभर ने इंडी गठबंधन के नेताओं की गिरफ्तारी और कार्रवाई को भाजपा का डर बताया। सपा हार के डर से प्रत्याशी बदलने के भाजपा के बयान पर कहा कि जनता ने तय किया है कि ईवीएम में एक भी मत भाजपा को नहीं दिया जाए। कहा हम लड़ाई लड़ रहे हैं कि रसोईयों को प्रतिदिन 400 से अधिक पारिश्रमिक मिले। 

Advertisement
7489697916 for Ad Booking