अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष ने लिया कार्यकर्ताओं की क्लास

-भाजपा की जिलास्तरीय बैठक

-जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है जिम्मेदारी : सहजानंद राय

शशिकांत ओझा 

बलिया : भाजपा जिला कार्यालय पर मंगलवार को गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने जिलास्तरीय पदाधिकारी, आईटी व सोशल मीडिया विभाग के जिला पदाधिकारियों संग बैठक किया। मिशन 2024 लोकसभा चुनाव के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी क्षेत्रीय अध्यक्ष ने दिया।

श्री राय ने कहा कि एक बार पुनः केन्द्र में नरेंद्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी को दिन-रात एक करना होगा। डबल इंजन की सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए कटिबद्ध है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को मंण्डल स्तर पर जिम्मेदारी भी सौंपी।

जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि आज पुरा विश्व प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना कर रहा है। विपरीत परिस्थितियों जैसे कोरोना  में भी प्रधानमंत्री द्वारा किए गए कार्य को पुरे विश्व ने लोहा माना। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, आलोक शुक्ला, रंजना राय, प्रदीप सिंह, प्रयाग चौहान, सुरेन्द्र सिंह, रामजी सिंह, संजय मिश्रा, अभिताभ उपाध्याय, जयप्रकाश जायसवाल, संजीव कुमार डम्पू, नितेश मिश्रा, अशोक यादव, सतवीर सिंह, अरुण सिंह, चेयरमैन  सन्तकुमार मिठाईलाल गुप्ता आदि लोग थे।