



-अनुशासनहीनता बनी वजह
-जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने जारी किया निष्कासित नेताओं की सूची
शशिकांत ओझा
बलिया : पार्टी के अनुशासन को मानने से इंकार कर निकाय चुनाव में बागी बन चुनाव लड़ने वाले 11 नेताओं को भारतीय जनता पार्टी ने निष्कासित कर दिया है। जिलाध्यक्ष ने निष्कासन की सूची को जारी कर दिया है।




भाजपा जिलाध्यक्ष ने प्रयाग चौहान ंगर पंचायत सिकंदरपुर, शशिकला तिवारी नगर पंचायत चितबड़ागांव, बृजकुमार सिंह नगर पंचायत चितबड़ागांव, आनंद कुमार सिंह नगर पंचायत चितबड़ागांव, विवेक राजभर विक्की नगर पंचायत रतसड़ कला, पुनम गुप्ता नगर पंचायत बांसडीह, राके मिश्र नगर पंचायत बांसडीह, राणा योगेंद्र विक्रम मंडालू नगर पंचायत रेवती, बब्लू पांडेय नगर पंचायत रेवती, महेश तिवारी नगर पंचायत रेवती और नीतू सिंह नगर पंचायत सहतवार को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाते हुए पार्टी से निष्कासित कर दिया।





