
-भारतीय जनता पार्टी
-परिवहन मंत्री के जनसंपर्क कार्यालय पर स्वागत कार्यक्रम का हुआ आयोजन

शशिकांत ओझा
बलिया : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का सोमवार को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के जनसंपर्क कार्यालय नारायणी सिनेमा हाल पर जोरदार स्वागत किया गया। इसमें नगर विधानसभा के चारों मंडल अध्यक्षों का फूल माला पहनाकर तथा बुके देकर स्वागत किया गया। इसमें नगर अध्यक्ष घनश्याम दास जौहरी, छाता के मंडल अध्यक्ष दीनबंधु मौर्या, हनुमानगंज के विश्वजीत तिवारी तथा दुबहड़ के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष बृजेश कुमार दुबे का स्वागत किया गया।

इस दौरान परिवहन मंत्री के अनुज धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी ने संगठन में फेरबदल का काम किया है। ऐसे में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी के साथ पार्टी व जनहित के कार्यों को आगे बढ़ाना होगा। सभी को महत्वपूर्ण दायित्व दिया गया जिसके लिए उन्हें पूरी निष्ठा के साथ लगना होगा। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष घनश्याम दास जौहरी ने कहा कि पार्टी ने जो भी जिम्मेदारी दी है उसका निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ की जाएगी। सभी मंडल अध्यक्षों ने भी पार्टी के कार्यों को जिम्मेदारी के साथ करने का संकल्प दोहराया।
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी व्यक्त किया। अध्यक्षता भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा व संचालन जिला मंत्री अरुण सिंह बंटू ने किया। इस दौरान नकुल चौबे, वशिष्ठ दत्त पांडेय, राजेश गुप्ता, कृष्णा पांडेय, संध्या पांडेय, अवनीश शुक्ल, संतोष सिंह, योगेश सिंह, अभिषेक सोनी आदि मौजूद रहे।