Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

भाजपा की दोहरी नीति को जनता ने लिया है जान : रौशन

-कांग्रेस नेता का बयान

-उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी आरटीआई प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष हैं रौशन सिंह चंदन

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (आरटीआई) के उपाध्यक्ष रौशन सिंह “चंदन” ने महापर्व छठ पूजा पर सभी माताओं-बहनों को शुभकामनाएंन देते हुए कहा कि जुमलेबाजी की पराकाष्ठा की हद हो गईं है। 

केंद्र में पिछले 10 वर्षो से तथा प्रदेश में पिछले सात वर्षों से भाजपा की सरकार है लेकिन इनको आज तक महसूस नहीं हुआ कि 1000/ रूपये का सिलेंडर पूरे देशवासियों को मिल रहा है लेकिन जैसे ही कांग्रेस वाली प्रदेश सरकारों ने सिलेंडर 500/ में देना शुरू किया तो चुनाव के दिन भाजपा वालों को सद्बुद्धि जाग गई कि मुझे भी देना चाहिए तो आनन फानन में छत्तीसगढ़ और राजस्थान में घोषणा कर दिया।

श्री चंदन ने तीखे शब्दों में कहा कि यदि भाजपा को जनता प्यारी है- सबसे पहले देशवासी है तो आज केंद्र और प्रदेश सरकार घोषणा करने में शर्मा क्यों रही है।  ये भाजपा सरकार सिर्फ पूंजीपतियों की सरकार है। जनता इनके दोहरे चरित्र को पहचान ली है और अब देश से इनकी विदाई का मन बना चुकी है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking