Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

परिवहन मंत्री ने खारिज किया उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के बयान को

-बोले दयाशंकर सिंह

परिवहन मंत्री ने कहा सरकार और संगठन रेल की दोनों पटरियों की तरह बराबर

-मतदाता सम्मान समारोह में मंत्री मीडिया कर्मियों के सवालों का दे रहे थे जवाब

शशिकांत ओझा

बलिया : उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रहे केशव प्रसाद मौर्य का एक बयान आजकल पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा था कि संगठन सरकार से बड़ा होता है। शुक्रवार को प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने इसे खारिज कर दिया। मंत्री ने कहा संगठन और सरकार रेल की दो पटरियों की तरह एकदम बराबर होता है।

गंगा बहुद्देश्यीय सभागार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा मतदाता सम्मान समारोह का आयोजन हुआ था। कार्यक्रम के बाद परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह मीडियाकर्मियों से वार्ता कर रहे थे। एक पत्रकार ने पूछ दिया सरकार और संगठन में बड़ा कौन होता है। जबाब देते हुए परिवहन मंत्री ने कहा सरकार और संगठन दोनों बराबर होते हैं। उदाहरण देते हुए कहा कि सरकार और संगठन रेल की दो पटरियों की तरह ही होते हैं। सरकार से लोग संगठन में जाते हैं और संगठन से सरकार में। मंत्री ने कहा हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा केंद्र सरकार में मंत्री हैं। सरकार और संगठन दोनों एकदम बराबर होते हैं। परिवहन मंत्री के इस बयान ने उप मुख्यमंत्री पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के बयान को खारिज कर दिया। जिसमें उन्होंने संगठन को सरकार से बड़ा कहा था।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking