
-दुखद घटना
-जनपद के विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

शशिकांत ओझा
बलिया : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ कर्मचारी नेता सागरपाली से सटे बघेजी गांव निवासी बृजेश सिंह का निधन हो गया है। वह विगत कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। बृजेश सिंह के निधन से जनपद ही नहीं पूर्वांचल का कर्मचारी समाज मर्माहत है। शुक्रवार को जनपद के विभिन्न संगठनों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।

बृजेश सिंह का शुक्रवार सुबह निधन हो गया। जिसकी जानकारी मिलते ही कर्मचारियों में शोक की लहर पैदा हो गई। शुक्रवार दोपहर में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद से जुड़े अन्य कर्मचारी संगठनों के नेता बड़ी संख्या में लोक निर्माण विभाग के परिसर स्थित डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन में पहुंच गए। जहाँ दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत बृजेश सिंह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस अवसर पर आयोजित शोक सभा में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पाण्डेय ने कहा कि बृजेश सिंह संघर्षशील नेता थे। कर्मचारियों के हित में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर सुशील कुमार पाण्डेय कान्हजी, सुशील त्रिपाठी, रामप्रताप सिंह, अनूप सिंह व मुकेश उपाध्याय विनोद मिश्रा, सुशील त्रिपाठी, जितेंद्र सिंह, राजेश पाण्डेय, कौशल उपाध्याय, संजय भारती, अनिल सिंह, जनार्दन यादव , दिनेश प्रजापति, जय प्रकाश सिंह,राजेश रावत, अजित कुमार, राकेश मिश्रा अभय मिश्रा,राजकुमार राव, मनु कुमार, प्रदीप सिंह, दिनेश प्रसाद, बृजमोहन सिंह, राघवेंद्र सिन्हा आदि मौजूद थे। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन-बलिया की ईश्वर से प्रार्थना है कि गतात्मा को शांति व शोकसंतप्त परिजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करें। जिलाध्यक्ष डॉ. घनश्याम चौबे ने शिक्षक/कर्मचारी हितों को लेकर उनके साथ किये गए संघर्षो को साझा करते हुए कहा कि श्री सिंह जिंदादिल इंसान थे।वे शिक्षक/कर्मचारी हितों से कभी समझौता नहीं किया।उन के निधन से शिक्षक/कर्मचारियों की बड़ी क्षति हुई है जिसे निकट भविष्य में पूरा नहीं किया जा सकता। जिला मंत्री धीरज राय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अवनीश सिंह व संरक्षक अरुण कुमार सिंह ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की।