Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

परिवहन मंत्री जनपद बलिया में 10 नई बसों को दिखाएंगे हरी झंडी

-जिले का सुविधा विस्तार 

-जीरावस्ती कार्यशाला, बलिया डिपो का भूमि पूजन भी करेंगे

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह 27 मार्च को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम, जीरावस्ती कार्यशाला बलिया डिपो का भूमि पूजन करेंगे एवं 10 नई बसों का उद्घाटन भी करेंगे।

10 नई बसों के डिपो में शामिल हो जाने से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधाएं होंगी। यह जानकारी देते हुए सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, बलिया ने बताया कि जीरावस्ती कार्यशाला बलिया के उद्घाटन से सम्बंधित समस्त तैयारियां चल रही हैं। उन्होंने बताया कि 10 नई बसों को हरी झंडी दिखाने की सभी व्यवस्था हो चुकी है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking