
शशिकांत ओझा
बलिया : चितबड़ागांव नगर पंचायत के पुर्व चेयरमैन बृज कुमार सिंह के इंजिनियर पुत्र बलराम सिंह (35) का दिल्ली में आकस्मिक निधन हो गया। मौत की सूचना पर पूरे नगर पंचायत में शोक की लहर है। शोक जताने वालों का तांता लगा है।
पुर्व चेयरमैन के सामने दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। तीन पुत्रों में दो जवान पुत्रों की आकस्मिक मौत हो चुकी है। बड़े पुत्र की मौत कुछ साल पहले हुई थी। इंजिनियर पुत्र बलराम सिंह कि दिल्ली में आकस्मिक मौत की खबर आयी। बलराम सिंह वाथरुम में स्नान करने घुसे हुए थे। इस दौरान गैस से संचालित गीजर पाइप लिक होने से आक्सीजन मुह व नाक से अंदर प्रवेश कर गया और थोड़ी देर में उनकी मौत हो गई। साथियों द्वारा वाथरुम से देर तक नहीं निकलने पर दरवाजा तोड़ा गया तो उनकी मौत हो चुकी थी।