Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर अस्पताल में मरीजों को किया गया फल वितरित

-चंद्रशेखर जयंती

-भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य नागेंद्र पांडेय ने किया वितरण

शशिकांत ओझा

बलिया : पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती पर उनके शुभचिंतकों ने जिला अस्पताल व जिला महिला अस्पताल में भर्ती मरीज में फल वितरित किया।

राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के निजी सचिव अमित गिरि पूरी टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नागेंद्र पांडेय व  मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. सुजीत यादव ने भर्ती मरीजों में फर वितरित किया। उसके बाद काफिला महिला अस्पताल पहुंचाया। वहां भी अधीक्षिका डा. सुनीता सिन्हा को साथ लेकर मरीजों में फल वितरित हुआ। फल वितरण में सिद्धार्थ शंकर सिंह गोलू, अदालत सिंह, मानवेन्द्र सिंह, नगर महिला अध्यक्ष सोनी तिवारी, अजय सिंह, रियाजुद्दीन राजू, गुड्डू राय आदि मौजूद रहे।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking