Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

नगर पंचायत चितबड़ागांव में पहली बार खिला भाजपा का कमल

-नगर निकाय चुनाव 2023

-निर्वाचित उम्मीदवार अमरजीत सिंह को मिले 3520 मत, 1161 मत से मिली विजयश्री

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : नगर पंचायत चितबड़ागांव में पहली बार भाजपा का कमल खिला। भाजपा प्रत्याशी अमरजीत सिंह के नाम यह कीर्तिमान स्थापित हुआ। लगातार सात वर्षों से गरीब परिवारों की मदद और नगर में सेवा का प्रतिफल उन्हें मिला। 

नगर पंचायत चुनाव में मतदाताओं की संख्या 18922 रही जिसमें 12165 मत पड़े थे। मतगणना में भाजपा प्रत्याशी अमरजीत सिंह निर्वाचित घोषित हुए उन्हें कुल 3520 मत प्राप्त हुए। अमरजीत सिंह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निर्दल प्रत्याशी बृज कुमार सिंह को 1161 मतों से पराजित किया। निर्दल प्रत्याशी बृज कुमार सिंह को कुल 2359 मत प्राप्त हुए। बसपा से नवनीत कुमार दीपू को 2230 मत पा कर तीसरे स्थान पर रहे। सुहेलदेव पार्टी से राजू सिंह डब्बू को 1691 मत प्राप्त हुआ। अमरजीत के विजयी होने में उनकी मेहनत सहित भाजपा का कुशल चुनावी प्रबंधन भी काफी हद तक सहायक सिद्ध हुआ। युवा होने  के कारण नगर के युवाओं ने भी उनका भरपूर समर्थन किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking