Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

छह नवंबर को फिर मनोयोग से योगी योगी बोलेगी बागी बलिया

-आ रहे मुख्यमंत्री

-पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की आदमकद प्रतिमा का करेंगे अनावरण

-पुलिस लाइन के मैदान में विशाल जनसभा को सीएम करेंगे संबोधित

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : ऐतिहासिक बागी बलिया की धरती छह नवंबर को एक बार फिर पूरे मनोयोग से योगी योगी चिल्लाएगी। कारण कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की आदमकद प्रतिमा का अनावरण करने आ रहे हैं। प्रतिमा कलेक्ट्रेट परिसर के आगे चंद्रशेखर उद्यान (कंपनी बाग) में स्थापित की गयी है। प्रतिमा अनावरण के बाद पुलिस लाइन के मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की यह प्रतिमा जिले में वैसे तो दूसरी प्रतिमा है पर जिला मुख्यालय पर यह स्थापित दूसरी प्रतिमा है। देवस्थली विद्यापीठ में एक प्रतिमा स्थापित है जिसका अनावरण तात्कालिक थलसेना प्रमुख  जनरल वीके सिंह ने किया था। अपने नामांकन में जब भघ चंद्रशेखर जी कलेक्ट्रेट परिसर आते थे तो कलेक्ट्रेट परिसर को निहारते थे। उनके पौत्र और सदस्य विधान परिषद रविशंकर सिंह पप्पू ने पूर्व प्रधानमंत्री की इस सोच को फलीभूत करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर के आगे चंद्रशेखर उद्यान को बेहतर करते हुए परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री की भव्य आदमकद प्रतिमा का निर्माण कराया। प्रतिमा परिसर में स्थापित भी हुई। अब प्रतिमा का अनावरण होना है ताकि लोग प्रतिदिन प्रतिमा को निहार सकें। एमएलसी रविशंकर सिंह पप्पू ने अपने पुत्र और वरिष्ठ युवा भाजपा नेता के साथ मुख्यमंत्री से मिल प्रतिमा अनावरण का न्यौता दिया था। मुख्यमंत्री ने आग्रह को स्वीकार करते हुए शीघ्र अनावरण करने का आश्वासन दिया था। मुख्यमंत्री ने उस आश्वासन को तिथि में बदलते हुए प्रतिमा अनावरण का समय निर्धारित कर दिया है। छह नवंबर को मुख्यमंत्री प्रतिमा अनावरण करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। जाहिर सी बात है पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की प्रतिमा के अनावरण के समय जनता योगी योगी चिल्लाएगी ही।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking