
-पुलिस को सफलता
-गिरफ्तार सुगनी नट के पैर में लगी पुलिस की गोली, जिला अस्पताल में चल रहा इलाज

शशिकांत ओझा
बलिया : अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गड़वार पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। पुलिस ने शातिर गौ तस्कर सुगनी नट को गिरफ्तार किया है। पुलिस की शातिर को गिरफ्तार करने से पहले मुठभेड़ भी हुई। शातिर के पैर में पुलिस की गोली भी लगी।

जानकारी के मुताबिक शाहपुर नट बस्ती नहर पुलिया के पास अभियुक्त सुगनी नट पुत्र अजीज नट उर्फ परशुराम नट निवासी ग्राम आलमपुर थाना गड़वार को पुलिस ने घेर लिया। अपने को घिरता देख सुगंधी नट ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी आत्मरक्षार्थ गोली चलाई। पुलिस की गोली शातिर के पैर में लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और इलाज के लिए रतसड़ सीएचसी ले गई, जहां उसका इलाज चल रहा है। पूछताछ में ज्ञात हुआ कि अभियुक्त अपने साथियों के साथ आवारा गौवंश पशुओं को वाहन में बांधकर लादकर वध हेतु बिहार ले जाने की घटनाएं कारित की हैं।


