Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

कांग्रेस ने घोषित किया जिला स्तरीय कमेटी और ब्लाक अध्यक्षों की सूची

-संगठनात्मक तैनाती

-कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने प्रेसवार्ता कर दिया मीडिया को जानकारी

शशिकांत ओझा 

बलिया : जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने सोमवार को अपने जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक अध्यक्षों की सूची की घोषणा की। कांग्रेस कमेटी के जिला कार्यालय पर प्रेस वार्ता आयोजित कर जिलाध्यक्ष ने मीडिया को इसकी जानकारी दी। 

जिला अध्यक्ष ने कहा की नियुक्ति के बाद तत्काल चुनाव आ गया। लोकसभा चुनाव के बाद जिला कार्य समिति और ब्लॉक अध्यक्षों की सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित की गई। प्रदेश महासचिव संगठन अनिल यादव ने प्रदेश अध्यक्ष की संस्कृति पर बलिया जिला कांग्रेस कमेटी और बलिया के ब्लॉक अध्यक्षों की सूची को जारी कर दिया है। जिला कांग्रेस कमेटी में जनपद के सभी क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को सहभागिता मिली है और समाज के सभी वर्गों के प्रतिनिधियों को कांग्रेस कमेटी में शामिल किया गया है। शीघ्र ही कांग्रेस कमेटी के सदस्यों के बीच कार्य क्षेत्र बंटवारा भी किया जाएगा और कमेटी जनपद के उत्थान के लिए शतत क्रियाशील रहेगी।  प्रेस वार्ता के दौरान संतोष चौबे चुन्नू, सत्य प्रकाश मुन्ना उपाध्याय, व विजेंद्र पांडेय “मुखिया” सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

जिला कमेटी के कोषाध्यक्ष व प्रवक्ता

सुशील श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, रुपेश चौबे व विवेक ओझा प्रवक्ता।

जिला कमेटी के उपाध्यक्ष

सुशील श्रीवास्तव, अखिलेश कन्नौजिया, राजेंद्र चौधरी, जनार्दन उपाध्याय, सागर सिंह राहुल, ओबैस असगर हासमी, उषा सिंह और संतोष चौबे “चुन्नू”।

जिला कमेटी के महासचिव

सत्य प्रकाश उर्फ मुन्ना उपाध्याय, मदन यादव, अमरनाथ राम, राशिद कमाल, मणि शंकर सिंह, राज नारायण उपाध्याय, विशाल चौरसिया, सुनील सिंह पप्पू, विवेक पांडेय, अंजनी चौबे “बागी”, शारिका देवी और सहाब अहमद।

जिला कमेटी के सचिव

विश्राम दुबे, पारस वर्मा, अतिउल्लाह खान, बिजेंद्र पांडेय “मुखिया”, आशुतोष पांडेय, धनजी पांडेय, अनिल पांडेय, हृदयानंद पांडेय, दिनेश सिंह, सरतेज बहादुर यादव, बृजेश कुमार प्रजापति, डा. सुरेश राम, सत्येंद्र यादव, बलवंत चौहान, अरुण पासवान, रामसहाय राजू मिश्रा, लल्लन प्रसाद, राजेंद्र सिंह, दिग्विजय सिंह “छोटू”, अमरनाथ लाल, अश्विनी प्रजापति, संजू सिंह, लक्ष्मण पासवान, प्रमोद तिवारी और नवीन तेंदुलकर राम।

कांग्रेस ब्लाक कमेटी के अध्यक्ष

लाल बहादुर यादव मुरली छपरा, खजांची राय बैरिया, राकेश कुमार उपाध्याय बेलहरी, वीर बहादुर सिंह बेरुआरबारी, अभिषेक पाठक मनियर, प्रेमचंद मौर्या बांसडीह, मोहम्मद आसिफ हनुमानगंज, वीरेश कुमार तिवारी रेवती, गयासुद्दीन अंसारी रसड़ा, अवधेश कुमार राम नवानगर, कृष्णा राजभर चिलकहर, वीर बहादुर राम पंदह, रमाशंकर यादव,  सोहांव, आनंद कुमार पांडेय सीयर, दुर्गेश कुमार राम गड़वार, आर्येंद्र कुमार सिंह नगरा और मिथिलेश तिवारी दुबहड़।

वरिष्ठों ने दी नयी कमेटी को शुभाशीष

 जिला कांग्रेस कमेटी बलिया के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक की नई कमेटी में एक कोषाध्यक्ष, सात उपाध्यक्ष, 12 महासचिव, दो प्रवक्ता एवं 25 सचिव शामिल हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने नई कमेटी को बधाई एवं शुभाशीष दिया है। इनमें राघवेंद्र सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, दिग्विजय सिंह पूर्व अध्यक्ष, जितेंद्र सिंह पूर्व अध्यक्ष, सच्चिदानंद तिवारी पूर्व अध्यक्ष, ओमप्रकाश पांडेय पूर्व अध्यक्ष शामिल हैं।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking