
शशिकांत ओझा
बलिया : जिला कांग्रेस कमेटी बलिया के द्वारा शुक्रवार को क्रांति दिवस का आयोजन किया गया। आज विभिन्न कार्यक्रम के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कांग्रेस कमेटी के सभागार में विचार गोष्ठी भी हुई।

क्रांति दिवस आयोजन में सर्वप्रथम कार्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। तत्पश्चात जिला कांग्रेस कमेटी के सभागार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आदर्श पर ही चलकर हम भारत की एकता और अखंडता को कायम रख सकते हैं।

महात्मा गांधी ने जात-पात को देश के विकास में सबसे बड़ा बाधक माना था। वर्तमान परिवेश में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जो देश में राजनीति की जा रही है उससे लगता है कि हम अपनी आजादी को ही खो देंगे। गोष्ठी में प्रमुख रूप से ओम प्रकाश पांडेय, राजेन्द्र चौधरी, संतोष चौबे, पारस वर्मा, ऊषा सिंह, सुशील श्रीवास्तव, पूनम चौरसिया, भैया लल्लू सिंह, अशोक मिश्रा, महाप्रसाद चौबे, गिरीश कांत गांधी, रामेश्वर तिवारी, अबुल फैज, राशिद कमाल, मुखिया पाण्डेय, शंकर शरण, विरेन्द्र कुंवर, राजेन्द्र सिंह गामा, शाहिद अली खान, अनुभव तिवारी गोलू, बृजेश खरवार, राहुल चौबे, राज कुमार वर्मा आदि ने सहभागिता की। गोष्ठी का संचालन सत्य प्रकाश उपाध्याय ‘मुन्ना’ ने किया।