


-कलेक्ट्रेट में जुटान
-आरोप है कि एक वर्ष से नहीं मिला रसोइया को उनका मानदेय

बलिया : एक वर्ष से बकाया अपने मानदेय के लाए उत्तर प्रदेश रसोइया संघ बुधवार को कलेक्ट्रेट में अपना प्रदर्शन करेगा और ज्ञापन देगा। रसोइया संघ ने मनोयोग से अपनी तैयारी की है।

रसोइया संघ प्रदेश भर में प्राथमिक विद्यालयों में दोपहर का खाना बनाकर मासूमों को खिलाने का कार्य करता है। पिछले एक वर्ष से शासन ने उन्हें उनका मानदेय ही नहीं निर्गत किया है। हालांकि शासन ने कल ही रसोइया और अनुदेशकों के मानदेय में बढ़ोत्तरी भी की है। रसोइया संघ की जिलाध्यक्ष रेनू शर्मा ने कहा है कि रसोइया पर प्रशासन का ध्यान नहीं है। मानदेय बीएसए ने एक वर्ष से जारी नहीं किया है। मानदेय नहीं मिलने से बहुत रसोइया दिक्कत में हैं। बुधवार को सभी रसोइया जिलाधिकारी कार्यालय में प्रदर्शन करेंगी। प्रदर्शन के लिए रसोइया संघ की जिलाध्यक्ष रेनू शर्मा के साथ जिला महासचिव विमला भारती और हनुमानगंज की अध्यक्ष संजू ठाकुर भी मनोयोग से प्रदर्शन में अधिकाधिक सहभागिता की तैयारी करती दिखीं।
