Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

जिलाधिकारी ने किया धान क्रय केंद्र दुबहड़ का निरीक्षण

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने खाद्य विभाग की विपणन शाखा, बलिया के राजकीय धान क्रय केंद्र, दुबहड़ का निरीक्षण किया। वहां अभी तक पंजीकृत किसानों की संख्या, भुगतान और धान में नमी का प्रतिशत आदि के बारे में जानकारी ली। एक किसान से बातचीत कर वहां संचालित व्यवस्था के बारे पूछा।

धान क्रय केंद्र के सचिव ने बताया कि अभी तक 200 किसानों का पंजीकरण और सत्यापन हो चुका है। कुल धान क्रय करने का लक्ष्य 20,000 कुंतल का है और लगभग 11000 कुंतल धान की खरीदारी हो चुकी है। 157 किसानों से धान क्रय कर लिया गया है और 131 का भुगतान भी हो गया है।

धान क्रय करने की अंतिम तिथि 20 जनवरी 2024 तक है। प्रत्येक दिन क्रय किए गए धान का आंकड़ा ऑनलाइन दर्ज किया जाता है। माप तौल के लिए दो कांटे लगाकर जल्द से जल्द धान की खरीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

जिलाधिकारी ने सचिव को निर्देशित किया कि क्रय किए गए धान को यहां से संबद्ध मिल मालिकों के पास भेजा जाए और अवशेष किसानों के धान की खरीद को पूरा कर उनका भुगतान सुनिश्चित किया जाए। मौके पर मशीन के द्वारा धान की नमी को चेक करवाया तो पाया कि धान में 14 प्रतिशत नमी है।

उन्होंने वहां धान बेचने आए एक-दो किसानों से धान के माप तौल, बिचौलिए तथा किसी अन्य शिकायत के बारे पूछा तो उसने बताया कि धान क्रय संबंधित सारी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो रही है उन्होंने किसी प्रकार की शिकायत से इंकार किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking