Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

राष्ट्रीय साहित्य शिखर सम्मान से नवाजे गए टीडी कालेज के डा. अरविंद उपाध्याय

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय बलिया के संगीत  शिक्षक एवं सुखपुरा निवासी डा. अरविंद उपाध्याय को नालंदा बिहार के मगध साहित्य प्रेरणा उत्सव में राष्ट्रीय साहित्य शिखर सम्मान से नवाजा गया। सम्मान उन्हें कला एवं रचना धर्मिता हेतु पद्मश्री चंदना ताई मां एव सांसद  चंदन सिंह जी के हाथों मिला।

मगध  राष्ट्रीय साहित्य शिखर  सम्मान से नवाजे जाने पर जनपद के शिक्षकों कवियों साहित्यकारों कला प्रेमियों  संगीतकारों के बीच हर्ष व्याप्त है। बधाई देने वालों में डा. जनार्दन राय, करुणानिधि तिवारी, हरेंद्र नाथ मिश्र, पवन तिवारी, डा. नवचंद तिवारी, बृजमोहन प्रसाद अनाड़ी, विंध्याचल सिंह, कुंवर सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ0 शशी प्रेम देव, प्रो. राम सुंदर राय, डा. दीनानाथ ओझा, डा. विनय कुमार सिंह, उमेश सिंह शिक्षक, जुबेर अहमद, डा शत्रुघ्न पांडे,  वीर बहादुर सिंह, इं. प्रभात उपाध्याय, विजय प्रकाश पांडेय, इमामुद्दीन खा, शिवजी पांडेय रसराज आदि ने बधाई दी।

इसके पूर्व डॉक्टर उपाध्याय शिक्षा शिरोमणि, सुखपुरा गौरव, विद्यावाचस्पति, भारत गौरव, संगीत शिरोमणि, ललित कला मंत्री ( छात्र संघ) कलाश्री, रसाचार्य आदि दर्जनों पुरस्कार एवं सम्मान से नवाजे जा चुके हैं।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking