Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

भगवा रंग और डा. सुषमा शेखर का परिश्रम खिला रहा बलिया में कमल

-लोकसभा चुनाव प्रचार

-नगर पंचायत चितबड़ागांव में प्रचार का जोर, डा. सुषमा शेखर के तीन जनसंवाद कार्यक्रम

-वरिष्ठ भाजपा नेता पं. राजीव उपाध्याय की रही मौजूदगी, स्मृति सिंह का संयोजकत्व

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : संसदीय निर्वाचन क्षेत्र बलिया में मतदान लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में 1 जून को होना है। चुनाव के लिए प्रचार का जोर इन दोनों शबाब पर है। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राज्यसभा सांसद नीरज शेखर की पत्नी डॉक्टर सुषमा शेखर द्वारा किया जा रहा चुनाव प्रचार इन दोनों लोगों को यह कहने पर मजबूर कर दे रहा है की “भगवा का रंग और डॉक्टर सुषमा शेखर का परिश्रम” निश्चित ही बलिया में कमल खिलाएगा। प्रचार के क्रम में शुक्रवार को बलिया लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा फेफना अंतर्गत नगर पंचायत चितबड़ागांव में डा. सुषमा शेखर के तीन जनसंवाद कार्यक्रम हुए।

नगर पंचायत क्षेत्र की संयोजक भाजपा महिला मोर्चा की जिला मंत्री और रतसरकला ग्राम पंचायत की निवर्तमान प्रधान स्मृति सिंह के संयोजकत्व में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ भाजपा नेता और जनपद हघ नहीं पूर्वांचल के ब्राह्मण शिरोमणि पं. राजीव उपाध्याय की भी मौजूदगी रही।

जनसंवाद कार्यक्रम में भाजपा उम्मीदवार नीरज शेखृ की पत्नी डा. सुषमा शेखर ने प्रधानमंत्री के देशहित के लिए कार्यों और भविष्य के सपने को साकार करने को लेकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए सभी से निवेदन किया। जनता जनार्दन से वायदा किया कि वह अब लगातार जनता की सेवा में रहेंगी। कहा बलिया के लिए भाजपा ने नीरज शेखर को टिकट दिया है तो आपकी दया नीरज शेखर पर भी हो इसलिए इवीएम में एक नंबर पर कमल वाला बटन सभी लोग दबाएं यही आग्रह है।

सुषमा शेखर ने अपने दस मिनट के संबोधन में भारत सरकार की उपलब्धियों को भी गिनाया। जनसंवाद कार्यक्रम को पं. राजीव उपाध्याय, नगर पंचायत के चेयरमैन अमरजीत सिंह, पूर्व चेयरमैन अभिराम सिंह दारा, नगर पंचायत संयोजक स्मृति सिंह, शशिकला तिवारी, किरन सिंह आदि ने संबोधित किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking