
-मिशन विधानसभा 2027
-पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुत्रवधू और राज्यसभा सांसद नीरज शेखर की धर्मपत्नी हैं डा. सुषमा

शशिकांत ओझा
बलिया : बिहार में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। यूपी में यह 2027 में है पर अभी से शासन सत्ता और संगठन तैयारी में जुट गए हैं। विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले भी पूरी तरह मुखर हैं। विधानसभा फेफना में भाजपा नेत्री डा. सुषमा शेखर की कदमताल हो रही है। क्षेत्र की आधी आबादी को डा. सुषमा शेखर की कदमताल बहुत भा रही है। डा. सुषमा शेखर लगातार फेफना विधानसभा के गांव गांव पहुंच लोगों का दुःख दर्द बांट रही हैं और जनसंवाद के माध्यम से लोगों की समस्याओं से मुखातिब हो रहीं हैं।डा. सुषमा शेखर की टीम भी अपना कार्य बेहतर तरीके से कर रही है।

फेफना विधानसभा क्षेत्र के एकौनी गांव में शुक्रवार को डा. सुषमा शेखर ने जनसंवाद स्थापित किया। विजय कृष्ण सिंह के दरवाजे पर आयोजित कार्यक्रम में डा. सुषमा शेखर ने लोगों का हालचाल लिया। डा. सुषमा शेखर ने लोगों को पार्टी की नीतियों को भी बताया। सभी को दीपावली और छठ की बधाई दी। डा. सुषमा शेखर एकौनी के बाद सीधे कामेश्वर नाम कारों पहुंची और भगवान भोलेनाथ को प्रणाम किया। मंदिर के मुख्य पुजारी से मिल उनका कुशलक्षेम जाना और भगवान से प्रार्थना किया किया की पुजारी जी को स्वास्थ्य लाभ लें। डा. सुषमा शेखर कारों गांव में ही राजकुमार पासवान के असमय दुर्घटना से हुए निधन पर उनके घर जाकर परिजनों से मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जानते हुए दुख बांटा। डा. सुषमा शेखर ने नगर पंचायत चितबड़ागांव में पूर्व चेयरमैन बृज कुमार सिंह, चंदन सिंह और नगरवासियों संग शिष्टाचार मुलाकात की। ग्रामसभा पिपराकला निवासी हरिहर सिंह मुन्ना जी का सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिलने पर उनके आवास पहुंचकर कुशलक्षेम जाना एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। डा. सुषमा शेखर ने क ई स्थानों पर आधी आबादी की प्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। उजियार स्थित आवास पर रियाजुद्दीन राजू और उनके परिजनो से शिष्टाचार मुलाक़ात की। इस दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। कहा आपसी संवाद और सुझावों से जनहित के कार्यों को और अधिक प्रभावी ढंग से किया जाए जिससे अत्यधिक जनता को लाभ पहुंचाया जा सके।
उजियार ग्रामसभा के दीनबंधु राय की पत्नी का दुखद निधन का समाचार सुन उनके निवास स्थान पर पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की। भरौली ग्रामसभा के सुरेन्द्र चौधरी के पुत्र विद्युत करेंट से दुखद निधन का समाचार सुन उनके निवास स्थान पर पहुँचकर शोक संवेदना व्यक्त की और परिजनों को ढांढस बंधाया।



