उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राज्य

कोतवाली पुलिस ने दुष्कर्म से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

शशिकांत ओझा

बलिया : पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली पुलिस को सफलता एक सफलता मिली। पुलिस ने दुष्कर्म मामले के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। अभियुक्त पर ट्यूशन के दौरान बच्चियों और उनके परिजनों का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने के नाम पर धमकाने और गलत काम करने का आरोप है।

कोतवाली में पंजीकृत मुअसं-19/2023 धारा 358/2023 धारा 376/506 आईपीसीव बढ़ोत्तरी धारा पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त मनीष पाण्डेय पुत्र सूर्य प्रकाश पाण्डेय निवासी विजयीपुर थाना कोतवाली को मंगलवार के दिन थाना प्रभारी  कोतवाली राजीव सिंह के नेतृत्व में माल्देपुर मोड़  के पास से गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए न्यायालय के सिपुर्द किया गया।