Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

चुनाव हार गए पर जनता से स्नेह तनिक भी कम नहीं किया पूर्व विधायक संजय यादव ने

-विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर

-पूरे मनोयोग से करते जनता की सेवा, जनता भी अपने विधायक से नहीं इन्ही से करती फरियाद

-क्षेत्र में प्रवास के दौरान सुबह आठ बजे से दिन के दो बजे तक आवास पर लग रहा जनता दरबार

शशिकांत ओझा

बलिया : विधानसभा चुनाव में सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र में परिणाम समाजवादी पार्टी के पक्ष में आया। मो. रिजवी विधायक हो गए पर जनता के दिल में कभी भी पूर्व विधायक संजय यादव ही राज कर रहे हैं। जनता अभी भी उन्हें ही अपना नेता मान फरियाद करने पहुंच रही है। पूर्व विधायक संजय यादव भी उसी मनोयोग से जनता की समस्या सुन उसका निस्तारण कर रहे हैं। संजय यादव और उनके आवास पर जुट रही जनता को देख लगता नहीं की संजय यादव अब क्षेत्र के जनप्रतिनिधि नहीं हैं।

बात पूर्व विधायक संजय यादव की करें तो उन्हें भी तनिक इस बात का एहसास नहीं कि चुनाव वह हार गए हैं। पब्लिक भी उनको हारा हुआ विधायक नहीं मान रही। सिकंदरपुर प्रवास के दौरान उनके आवास पर प्रतिदिन सैकडों की संख्या में फरियादी अपनी समस्या लेकर पहुंच रहे हैं। पूर्व विधायक भी पूरे मनोयोग से लोगों को सुन तथा उनकी समस्या का समाधान करते हैं। उनके आवास पर कार्यालय वैसे ही संचालित है जैसे विधायक कार्यकाल के दौरान था। आवास पर प्रवास के दौरान जनता दरबार तो सुबह आठ बबजे से दिन के दो बजे तक चलता है। पूर्व विधायक भी नहाने खाने की चिंता छोड़ जनता की समस्या निपटाने को प्राथमिकता देते हैं। संजय यादव चुनाव भले हार गए हो पर जनता के दिल पर अभी भी उनका राज है।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking